वायरल न्यूज़

Viral Video: न्यू बोर्न बेबी ने डॉक्टर के साथ किया कुछ ऐसा, एक नहीं बार-बार देखें ये अनोखा नजारा

viral video: सोशल मीडिया पर न्यू बोर्न बेबी और डॉक्टर का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

न्यू बोर्न बेबी ने बनाया माहौल (तस्वीर साभार- @dr_geetumalik)

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे (Trending Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाते हैं। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ नजारे तो दिनभर हंसाने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। कई लोगों को तो आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक न्यू बोर्न बेबी यानी नवजात ने डॉक्टर के साथ कुछ ऐसा किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

इंसान हो या फिर जानवर का बच्चा, दोनों मोहित करने वाले होते हैं। बच्चों को देखकर तो अक्सर लोगों का दिल पिघल जाता है। कई बार वो अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लेते हैं। जबकि, कई बार अजीबोगरीब हरकत करके चौंका भी देते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं डॉक्टर एक न्यू बोर्न बेबी को गोद में लेकर आती है और उसे बेड पर लिटाना चाहती है। लेकिन, नवजात ने कुछ ऐसा किया, जिसने माहौल बना दिया। बच्चा डॉक्टर को किसी भी सूरत में छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

नवजात बच्चे ने बनाया माहौल

वीडियो देखकर आप भी खुशी से झूम रहे होंगे। इतना नहीं उसका अंदाज आपका दिल जीत रहा होगा। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'dr_geetumalik' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, 6 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां चटकारे लेते हुए इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। तो कुछ का कहना है कि ये बच्चा जेन जी है। कुछ कहना है कि लगता है कि इसे भरोसा नहीं है। तो आपको बच्चे का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article