सोशल मीडिया की दुनिया में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अनजाने में ही स्टार बन जाते हैं। ऐसा ही एक नाम है, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में दिखने वाला लड़का। जो अपनी आइकॉनिक हंसी के लिए सोशल मीडिया पर स्टार बन चुके हैं। इस लड़के को आपने भी कई मीम वीडियो और कई अन्य मजेदार वीडियो में कहीं ना कहीं जरूर देखा होगा। हालांकि सोशल मीडिया पर इसकी वहीं एक छोटी सी वीडियो (Video) क्लिप वायरल होते रहती है इसलिए इसका कोई दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को नहीं मिला। मगर एक बार फिर से इस वायरल स्टार का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
खुद का पोस्टर लेकर फीफा वर्ल्ड कप देखने पहुंचा यह शख्स
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि यह लड़का अपने हाथों में अपनी खुद की तस्वीर लिए फीफा विश्व कप का मैच देखने पहुंचा है। स्टेडियम में ऑडियंस के बीच वह अपनी तस्वीर के पोस्टर को कैमरे की तरफ दिखाकर हंसते हुए पोज दे रहा है। उसके साथ बैठे उसके दोस्त भी कैमरे को देख हंसते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @digitalmantra.io नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करोड़ों लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने लाइक किया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
कैसे वायरल हुआ था यह शख्स?
इस वायरल वीडियो (Viral Video) में जिस लड़के की बात हो रही है, उसका नाम नाबिल सेब्ती (Nabil Sebti) है। नाबिल पहली बार तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने टीवी शो Arab Idol में सिंगिंग का ऑडिशन दिया था लेकिन उनकी सिंगिंग से ज्यादा उनकी हंसी ने लोगों का दिल जीत लिया। ऑडिशन के वक्त नाबिल गाना गाते-गाते बार-बार हंस पड़ते थे, जिसे देखकर खुद जज और वहां मौजूद लोग भी हंसते-हंसते लोटपोट हो गए थे। यह पल सोशल मीडिया पर इतना खास बन गया कि उनका वीडियो (Video) पूरी दुनियाभर में वायरल हो गया और यहीं से नाबिल सोशल मीडिया स्टार बन गए।
आज भी मीम की दुनिया में राज करता है यह शख्स
इस वीडियो (Video) के वायरल हुए काफी समय हो गया लेकिन समय के साथ उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा रिलेटेड मीम बन गया। लोग उनकी हंसी वाले क्लिप्स, GIF और रिएक्शन वीडियो बनाकर शेयर करने लगे। आज भी उनका वह ऑडिशन सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता रहता है। अब कई साल बाद नाबिल फिर से चर्चा में हैं। इस बार वह फीफा वर्ल्ड कप 2026 के एक मैच में नजर आए, जहां उन्होंने कुछ ऐसा किया कि लोग फिर से हंस पड़े। वह स्टेडियम में अपने ही चेहरे वाला बड़ा पोस्टर लेकर पहुंचे थे। जैसे ही कैमरे ने उन्हें कैद किया, यह मजेदार पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हजारों लोगों के बीच खुद की फोटो लेकर घूमना लोगों को काफी पसंद आया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
