वायरल न्यूज़

Viral Video: चीते की रफ्तार से बुजुर्ग ने गायब की मुर्गी, बिना पलक झपके देखना पड़ेगा वीडियो

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 8, 2022, 06:30 PM IST

Murgi Chori Ka Video: एक बुजुर्ग ने जिस अंदाज में मुर्गी की चोरी की उसे देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया। आलम ये है कि यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ और यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

बुजुर्ग ने अनोखे अंदाज में चुराई मुर्गी, (photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • अनोखे अंदाज में बुजुर्ग ने चुराई मुर्गी
  • वीडियो देखकर लोग दंग रह गए
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Murgi Chori Ka Video: सोशल मीडिया पर अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ वीडियो (Viral Video) को देखकर तो लोगों का दिमाग चकरा जाता है और आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। क्योंकि, इस वीडियो (Shocking Video) में एक बुजुर्ग जिस रफ्तार से मुर्गी की चोरी करता है उसने सबको चौंका दिया है।

जब कभी रफ्तार की बात होती है तो चीते का नाम लिया जाता है। क्योंकि, चीते की रफ्तार के सामने किसी का टिकना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है। लेकिन, इस वीडियो (Funny Video) में एक बुजुर्ग की रफ्तार देखकर आपका दिमाग जरूर घूम जाएगा। वायरल वीडियो कहा का है इसकी जानकारी तो नहीं है। लेकिन, आप देख सकते हैं एक खाली जगह पर बुजुर्ग बैठे हुए हैं। बगल में एक महिला भी बैठी है। जबकि, कुछ मुर्गियां इधर-उधर घूम रही हैं। तभी बुजुर्ग मुर्गी को फंसाने के लिए चाल चलता है और कुछ उसके सामने फेंकता है। मुर्गी वहां पहुंच जाती है। जैसे ही मुर्गी वहां पहुंचती है बुजुर्ग चीते की रफ्तार से उसे गायब कर देता है। देखें वीडियो...

बुजुर्ग ने तो माहौल बना दिया

वीडियो देखकर आपका दिमाग जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि बुजुर्ग ने तो गजब कर दिया भाई। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'satyam_x04' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 30 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां बुजुर्ग की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग जमकर मजे भी ले रहे हैं। बुजुर्ग का अंदाज आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article