वायरल न्यूज़

Viral Video: मुर्गे ने कर दी बच्चे की हवा टाइट, वीडियो में फाइट देख नहीं रुकेगी हंसी

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 7, 2022, 11:35 AM IST

Murge Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर मुर्गे का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने एक बच्चे की हवा टाइट कर दी। इस नजारे को देखने के बाद लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं।

Image

दिन बनाने वाला वीडियो, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुर्गे ने बजा दी बच्चे की बैंड
  • वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Murge Ka Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? इनमें कुछ हंसाने वाले होते हैं, जबकि कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ मामलों पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि यूजर्स इस वीडियो (Viral Video) पर जमकर चटकारे ले रहे हैं और बार-बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे हैं। क्योंकि, इस वीडियो (Trending Video) में एक मुर्गे ने बच्चे की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर कोई भी अपने पर कंट्रोल नहीं कर पाएगा।

बच्चे अक्सर अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं, कई बार उनकी शरारत पर भी लोग अपना दिल हार बैठते हैं। इस वायरल वीडियो में भी एक बच्चे का अनोखा अंदाज आपको देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बच्चा मुर्गे के साथ मस्ती कर रहा है। मुर्गा बच्चे का रास्ता घेरे हुए है और उसे आगे नहीं जाने देता है। बच्चा बार-बार मुर्गे को हटाने की कोशिश करता है। अपने स्टाइल में बच्चा मुर्गे को भगाने और डराने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, मुर्गा भी जिद पर अड़ा हुआ है और अचानक बच्चे पर हमला कर देता है। फिर जो बच्चे की हालत होती है उसे देखकर आप जमकर ठहाके लगाएंगे। देखें वीडियो...

दिन बना देगा वीडियो...

वीडियो (Murge Ka Funny Video) देखकर यकीनन आपका दिन बन गया होगा और बार-बार इसे देखने का मन कर रहा होगा। आलम ये है कि यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'alaa_al_jabarin' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, 16 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि वीडियो देखकर तो भाई मजा आ गया। जबकि, कुछ का कहना है कि बच्चे के साथ तो मुर्गे ने खेल कर दिया।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article