वायरल न्यूज़

मुंबई आया तो 5 लोगों के साथ शेयर करता था कमरा, आज 90000 के फ्लैट में रहता है अकेले, Video में शख्स ने बताया तरक्की का रास्ता

हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स अपनी सफलता की कहानी सुना रहा है। जिसे सुनने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उससे काफी इम्प्रेस हो रहे हैं।

Image

शख्स ने वीडियो शेयर कर बताया अपनी तरक्की का रास्ता (Instagram/@act_anuj_)

सोशल मीडिया पर मुंबई में रहने वाले एक शख्स का वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें शख्स मुंबई में अपनी तरक्की के बारे में बता रहा है और लोगों को यह सलाह भी दे रहा है कि उन्हें इस तरह की तरक्की के लिए क्या कुछ करना चाहिए। आप भी इस शख्स के वीडियो को जरा देखें और सुनें कि वह क्या कह रहा है।

1 BHK फ्लैट में 5 लोगों के साथ रहना पड़ता था

वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स ने अपना नाम अनुज गावंडे बताया है। वीडियो में अनुज को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि जब चार साल पहले वह मुंबई आया तो वह एक 1 BHK फ्लैट में 5 लोगों के साथ रहता था। जहां कमरे का किराया हर एक व्यक्ति को 3500 रुपए पड़ता था। अनुज ने आगे बताया कि मुंबई में रहने के दौरान उसने 4 साल तक इतनी मेहनत कर डाली कि आज वह एक 3 BHK के आलिशान फ्लैट में रहता है, जिसका किराया 90 हजार रुपए है। अनुज ने यह भी कहा कि इन चार सालों में उसने पैसे कमाने के लिए इतनी मेहनत की है कि आज उसे इस फ्लैट का किराया भी कुछ नहीं लगता। इसके बाद अनुज वीडियो में अपने फ्लैट का टूर करवाते दिखते हैं और इस वक्त वे दिखाते हैं कि वे उस आलिशान फ्लैट में कितने ठाठ-बाट से रहते हैं। वीडियो में वह ये भी दिखाते हैं कि जिस फ्लैट में वे रहते हैं, वहां बालकनी से समन्दर का नजारा बिल्कुल साफ दिखता है।

लोगों को दिया यह खास मैसेज

इसके आगे वीडियो के अंत में अनुज उन लोगों के लिए एक मैसेज देते हैं जो शहर में रहकर पैसा कमाने के लिए आए हैं। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "अगर आपको भी मुंबई में ऐसी लाइफ चाहिए तो भाई, बस काम करो, कड़ी मेहनत करो, आगे बढ़ो और पैसा कमाओ। भाई, मुंबई में बहुत काम है, बहुत, बहुत सारा काम और इसे समझो, अगर तुम काम नहीं कर रहे हो, तो तुम्हें यहां से चले जाना चाहिए, भाई। तुम्हारे लिए यहां कुछ नहीं हो सकता।" इस वीडियो को अनुज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @act_anuj_ से शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, "वर्सोवा गांव से 90k किराए के फ्लैट तक।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article