वायरल न्यूज़

धोनी ने किया IPL से संन्यास का ऐलान, सोशल मीडिया पर कैप्टन कूल के लिए उमड़ा लोगों का प्यार, बोले- 'थैंक यू थाला'

आईपीएल 2027 से पहले क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कैप्टन कूल के नाम से फेमस सीएसके के महेन्द्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अब वो बतौर मेंटर सीएसके से जुड़े रहेंगे। इस खबर से जहां क्रिकेट प्रेमियों और थाला के फैंस को बड़ा झटका लगा है। वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और भावुक होकर अल-अलग अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Image

एम एस धोनी ने किया आईपीएल से रिटायरमेंट का ऐलान

Dhoni Retirement IPL: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 से ठीक पहले एक ऐसा धमाका किया है, जिसने पूरी क्रिकेट दुनिया को इमोशनल भी कर दिया है और हैरान भी। पीली जर्सी की जान और पांच बार की ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में बतौर खिलाड़ी अपने, ऐतिहासिक करियर पर पूर्ण विराम लगा दिया है। हालांकि, उन्होंने चेन्नई का साथ नहीं छोड़ा है, बल्कि अब वह एक बिल्कुल नए और पावरफुल अवतार में लौट आए हैं। धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स में आधिकारिक 'टीम मेंटर' के रूप में नजर आएंगे। इस खबर से क्रिकेट प्रेमियों और धोनी के फैंस को एक तरह जहां बड़ा झटका लगा है। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बतौर खिलाड़ी अलग-अलग अंदाज में अंतिम विदाई दे रहे हैं।

आज के समय में कुछ भी मामला हो उसका असर सोशल मीडिया पर भी तुरंत देखने को मिल जाता है। धोनी के रिटायरमेंट का जैसे ही ऐलान हुआ, सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। एक से एक मजेदार अंदाज में लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं, उनकी पारी को याद कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि थाला फॉर एवर एंड एवर। कुछ लोगों का कहना है कि सबकुछ के लिए आपका धन्यवाद। कई लोगों का कहना है कि इतनी शानदार पारी, खिलाड़ी को दिल से धन्यवाद। तो आइए, देखते हैं किस तरह से सोशल मीडिया पर यूजर्स कैप्टन कूल को याद कर रहे हैं।

आलम ये है कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धोनी को लेकर लोग एक से एक मजेदार मीम, तस्वीर, वीडियो, शायरी, स्लोगन शेयर कर रहे हैं। धोनी के प्रति जिस तरह लोग प्यार दिखा रहे हैं, वो वाकई में भावुक करने वाला है।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article