वायरल न्यूज़

Viral Video: न डर, न झिझक...विशालकाय हाथी के पास पहुंच गई नन्ही बच्ची,फिर जो हुआ उसे देख नहीं होगा यकीन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा और दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्ही बच्ची जंगल के कच्चे रास्ते पर खड़े एक विशालकाय हाथी की ओर निडर होकर कदम बढ़ाती है। हाथ में केला लिए यह मासूम बच्ची बिना किसी घबराहट के गजराज के बिल्कुल करीब पहुंचती है, और हाथी भी बेहद शांत और शालीन अंदाज में अपनी सूंड बढ़ाकर बड़े प्यार से बच्ची के हाथ से केला ले लेता है।

Image

बच्ची ने जीता लोगों का दिल (तस्वीर साभार- @haruetaijongjaingam)

Viral Video: प्रकृति और जीव-जंतुओं की दुनिया में कई बार ऐसे दृश्य देखने को मिल जाते हैं, जो इंसान को यह सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि प्यार और विश्वास की भाषा हर सीमा से परे होती है। इन दिनों इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा ही भावुक कर देने वाला वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची और एक विशालकाय हाथी के बीच की ऐसी अनोखी केमिस्ट्री देखने को मिली है, जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध है। आलम ये है कि कई लोग बार-बार इस क्यूट वीडियो को देख रहे हैं।

करीब 28 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत जंगल या किसी ग्रामीण इलाके की एक संकरी, कच्ची पगडंडी से होती है। रास्ते के दूसरी ओर झाड़ियों के बीच एक विशालकाय हाथी शांत खड़ा दिखाई देता है। दूसरी तरफ हरे रंग की प्यारी सी फ्रॉक और गुलाबी रंग के छोटे जूते पहने एक नन्ही सी बच्ची हाथ में केला लिए उस हाथी की तरफ बढ़ती है। आमतौर पर इतने बड़े जीव को सामने देखकर किसी भी वयस्क व्यक्ति के कदम ठिठक सकते हैं, लेकिन इस नन्ही परी के चेहरे पर डर का नामोनिशान तक नहीं है। वह अपने छोटे-छोटे कदमों से पगडंडी पर आगे बढ़ती है और सीधे हाथी के पास पहुंच जाती है। वीडियो का सबसे खूबसूरत पल तब आता है, जब बच्ची हाथी के बिल्कुल सामने रुककर अपना नन्हा हाथ ऊपर उठाती है और उसे केला खाने के लिए देती है। एक पल के लिए देखने वालों की सांसें थम सी जाती हैं, लेकिन अगले ही क्षण विशालकाय हाथी बेहद कोमलता और शालीनता का परिचय देता है। हाथी धीरे से अपनी लंबी सूंड नीचे झुकाता है और बिना बच्ची को कोई नुकसान पहुंचाए, बड़े ही प्यार से उसके हाथ से केला लेकर खा लेता है। आखिर, किस तरह का नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

दिल जीतने वाला नजारा

इस क्यूट नजारे ने आपका दिल भी जरूर जीत लिया होगा। इतना ही नहीं बार-बार इस क्यूट वीडियो को देख रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को haruetaijongjaingam नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स एक से एक प्यारे कमेंट भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article