वायरल न्यूज़

बाइक के शीशे में खुद को निहारता दिखा बंदर, अदाएं देख फिदा हुए लोग, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बंदर का बेहद ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बंदर खड़ी बाइक पर बैठकर रियर-व्यू मिरर (शीशे) में खुद की शक्ल देख रहा है। इतना ही नहीं, वह अपने हाथों से शीशे को ऐसे सेट कर रहा है मानो किसी लंबी राइड पर जाने की तैयारी में हो। बंदर की यह मासूम और शरारती हरकत देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

Image

बंदर का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @indrashovapoudel)

Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन जानवरों के मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी कुत्तों की वफादारी, तो कभी बिल्लियों की नटखट अदाएं लोगों का दिल जीत लेती हैं। लेकिन, इस बार बाजी मारी है 'बंदर (Monkey Video) भाई' ने! हाल ही में एक वीडियो तेज़ी से देखा और शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक बंदर का स्टाइल देखकर हर कोई हैरान है। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

    क्या है वीडियो में खास?

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक रास्ते में खड़ी है। तभी वहां एक बंदर आता है और बाइक की टंकी पर बैठ जाता है। उसकी नजर जैसे ही बाइक के रियर-व्यू मिरर (शीशे) पर पड़ती है, वह खुद को देखने लगता है। मजेदार बात यह है कि बंदर सिर्फ शीशे में देख ही नहीं रहा, बल्कि वह इंसान की तरह अपने हाथ से शीशे को घुमाकर एडजस्ट भी कर रहा है। ऐसा लगता है मानो वह देखने की कोशिश कर रहा हो कि पीछे से कौन आ रहा है या फिर अपनी ग्रूमिंग चेक कर रहा हो। पृष्ठभूमि में अन्य बंदर भी नजर आ रहे हैं, लेकिन इसका सारा ध्यान अपने 'पर्सनल मिरर' पर ही टिका हुआ है। देखें वीडियो...

    बंदर का अनोखा अंदाज

    सोशल मीडिया पर आते ही यह वीडियो लोगों के बीच छा गया। वीडियो को काफी व्यूज औल लाइक्स भी मिले हैं। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को indrashovapoudel नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इतना ही नहीं चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि लगता है बंदर भाई किसी खास मीटिंग के लिए तैयार हो रहे हैं। एक अन्य ने लिखा- राइड पर जाने से पहले रियर-व्यू मिरर चेक करना जरूरी है, सेफ्टी फर्स्ट। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article