Viral Video: भारतीय शादियां अगर बिना किसी ड्रामे, ट्विस्ट या नए प्रयोग के हो जाएं, तो शादी कैसी। हर रोज सोशल मीडिया पर शादियों के अनोखे रील्स और वीडियोज (Wedding Video) सामने आते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो आया है, उसने शादी के सबसे पुराने रिवाजों में से एक-'हल्दी रस्म' को ही नया रूप दे दिया है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।
दरअसल, इंटरनेट पर 'आदित्य और मानसी' की हल्दी सेरेमनी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आमतौर पर हल्दी के फंक्शन में सब कुछ पीला ही पीला नजर आता है-पीले कपड़े, पीले फूल और पीली हल्दी। लेकिन, इस शादी में जब मेहमान पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक सुंदर पारंपरिक पीत-पीले सेटअप के बीच पीतल की कटोरी में चमकदार बैंगनी पेस्ट सजाकर रखा गया है। जब दूल्हे आदित्य और दुल्हन मानसी को बैठाया गया, तो दोस्तों और घर के बड़ों ने बड़े प्यार से उनके गालों पर पीली हल्दी की जगह यह 'पर्पल उपटन' लगाना शुरू कर दिया। शुरुआत में तो दूल्हा-दुल्हन भी हंसते-मुस्कुराते हुए इस पर्पल रंग में रंगे नजर आए, लेकिन कुछ ही देर में पूरा चेहरा पर्पल हो गया। देखें वीडियो...
ये कैसा ट्रेंड?
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि आखिर हल्दी में परपल कलर कहां से आ गया। एक्स पर वीडियो को Madan_Chikna नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर होते ही वायरल हो गया और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भाई! ये हल्दी है या एवेंजर्स के 'थैनॉस' की स्किन टोन्स का उपटन? एक अन्य यूजर ने लिखा- उम्मीद है कि ये रंग शादी के मंडप तक उतर जाएगा, वरना दूल्हा-दुल्हन जामुन बनकर शादी करेंगे। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
