Viral Video: भारतीय रेल (Indian Railway) में अगर आप सफर कर रहे हैं, तो मनोरंजन की पूरी गारंटी रहती है। यहां आपको एक से बढ़कर एक ज्ञानी और 'देसी इंजीनियर' मिल जाएंगे। अब जरा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस नए 'अविष्कारक' चाचा को ही देख लीजिए। गर्मी से परेशान भाई साहब ने ट्रेन में सीट पर बैठते ही अपना कोई आम पंखा नहीं, बल्कि घर का बड़ा सा 'फर्राटा पंखा' निकाल लिया और उसका प्लग सीधे ट्रेन के मोबाइल चार्जिंग सॉकेट में घुसा दिया। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
फिर क्या हुआ? चला या नहीं फर्राटा?
वीडियो में साफ दिख रहा है कि चाचा पूरे टैलेंट और कॉन्फिडेंस के साथ प्लग को चार्जिंग बोर्ड में लगा रहे हैं। उन्हें उम्मीद थी कि बटन दबाते ही फर्राटा पंखा 'शू-शू' करके ठंडी हवा देने लगेगा और कोच का माहौल शिमला जैसा हो जाएगा। लेकिन अफसोस ये रहा कि पंखा टस से मस नहीं हुआ। न कोई हवा, न कोई सनसनाती आवाज। दरअसल, चाचा यह भूल गए कि ट्रेन का मोबाइल चार्जिंग पोर्ट केवल 110 Volts DC / 100-110 Watts तक के कम पावर वाले उपकरणों (जैसे मोबाइल, पावर बैंक, लैपटॉप) के लिए बनाया जाता है। अब उसमें घर का भारी-भरकम 150-200 वाट का मोटर वाला फर्राटा पंखा ठोंकेंगे, तो पंखा तो दूर की बात है, पूरा सॉकेट ही फ्यूज हो जाएगा। देखें वीडियो...
चाचा का अनोखा अंदाज
वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। इतना ही नहीं इस नजारे पर जमकर ठहाके भी लगा रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को zindagi.gulzar.h नाम के पेज से शेयर किया गया है। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि चाचा थोड़े दिन रुक जाओ, अगली बार लोग घर का फ्रिज और इंडक्शन चूल्हा भी ट्रेन में ले आएंगे। दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा कि इसे कहते हैं आत्मनिर्भर भारत... एसी काम न करे तो अपना एसी साथ लेकर चलो। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
