वायरल न्यूज़

Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो में अब बंदर ने काटा गदर, यात्रियों के बीच किया धांसू पोल डांस, देखते रह गए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 24, 2023, 01:14 PM IST

Delhi Metro Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बार फिर दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर मेट्रो के अंदर धमाल मचा रहा है। आलम ये है कि इस नजारे को देखकर लोग दंग रह गए।

Image

दिल्ली मेट्रो में अब बंदर का धमाका (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल
  • अब बंदर ने मेट्रो के अंदर काटा बवाल
  • नजारा देखकर दंग रह गए लोग

Delhi Metro Viral Video: पिछले कुछ समय से दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) सुर्खियों में है। मेट्रो के अंदर के कई अश्लील वीडियो वायरल (Viral Video) हुए हैं, जिनमें कपल्स ने सारी हदें पार कर दी। इतना ही नहीं इन मामलों को लेकर दिल्ली मेट्रो की काफी आलोचना भी हुई और लोगों ने जमकर मजे भी लिए। वहीं, अब एक और मजेदार वीडियो वायरल (Monkey Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बंदर ने मेट्रो के अंदर जमकर गदर काटा। आलम ये है कि इस वीडियो (Trending Video) को देखकर लोग दंग हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

यह अजीबोगरीब मामला कब का है इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई। लेकिन, सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, इस नजारे को देखकर लोग काफी हैरानी भी जता रहे हैं। यकीन आप भी जब इस वीडियो को देखेंगे तो एक पल के लिए दंग रह जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक बंदर मेट्रो के अंदर घुस हुआ है और उछल-कूद कर रहा है। जिस तरह बंदर खंभे पर उतर-चढ़ रहा है, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वो पोल डांस कर रहा है। इसके बाद वो एक शख्स के बगल में जाकर आराम से बैठ जाता है। आखिर किस तरह बंदर मेट्रो के अंदर माहौल बनाता है आप खुद देख लीजिए।

दिल्ली मेट्रो का एक और धमाका

मेट्रो के अंदर जिस तरह बंदर ने बवाल काटा उसे देखकर यात्री भी दंग रह गए। अब यह वीडियो सोशल मीडया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'anuragminusverma' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 74 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि दिल्ली मेट्रो का एक और धमाका। कुछ का कहना है कि इंसानों के बाद अब मेट्रो में जानवरों का जलवा। कुछ का कहन है कि दिल्ली मेट्रो गदर मचाने का अड्डा बन गया है।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article