वायरल न्यूज़

Dulha Dulhan Video: फायर गन चलाते हुए फोटो खिंचवा रहा था कपल, मिस फायर से दुल्हन का कबाड़ हो गया

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 24, 2023, 12:12 PM IST

Dulha Dulhan Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि, दुल्हन के साथ ऐसा खेल हुआ जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगी।

Image

दूल्हा-दुल्हन का खतरनाक वीडियो (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का झन्नाटेदार वीडियो
  • फायर गन से हुआ मिस फायर
  • बुरी तरह झुलसी दुल्हन

Dulha Dulhan Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan Video) के एक से एक मजेदार वीडियो (Bride Groom Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Dulhan Video) तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में दूल्हा-दुल्हन का एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। क्योंकि, शौक के चक्कर में दुल्हन के साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगी।

आज कल दूल्हा-दुल्हन शादियों को खास और यादगार बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। कुछ लोग तो पैसों को पानी की तरह बहा देते हैं। जबकि, कुछ अजीबोगरीब प्लान भी बनाते हैं। कुछ को कामयाबी भी मिल जाती है, जबकि कईयों का पोपट भी बन जाता है। वहीं, कुछ कपल के साथ घटना भी घट जाती है। जिसका वीडियो वायरल हो जाता है। अब इस वीडियो (Trending Video) में ही देख लीजिए, फोटो खिंचवाने के लिए कपल स्टेज पर फायर गन के साथ पोज दे रहा है। दोनों फायर गन चलाते नजर आ रहे हैं। लेकिन, जैसे ही दुल्हन फायर गन चलाती है उसके साथ खेल हो जाता है। दुल्हन का चेहरा आग से झुलसने लगता है। जिसे देखकर लोग घबरा जाते हैं और उसे बचाने के लिए दौड़ते हैं। तो पहले आप दिल थामकर इस वीडियो को देखें...

दुल्हन का पोपट बन गया

नजारा देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो गए होंगे। अब यह चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'yodha_arjuna' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग चटकारे ले रहे हैं। कुछ का कहना है कि शौक के चक्कर में लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ का कहना है कि किस्मत अच्छी थी कि दुल्हन बच गई वरना परिणाम खतरनाक हो सकता था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article