वायरल न्यूज़

Watch: दुनिया का सबसे मतलबी बच्चा, सारा काम मम्मी से करवाता है.. प्यार पापा से करता है

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 5, 2023, 07:51 PM IST

Meanest Child Video: एक बच्चा अपनी मम्मी से बातें कर रहा है। इस दौरान मम्मी अपने बच्चे से पूछती हैं कि उसके सारे काम कौन करता है। जवाब में बच्चा कहता है कि उसके सारे काम मम्मी करती हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ये है दुनिया का सबसे मतलबी बच्चा
  • वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे
  • लोगों का दिल जीत रहा वीडियो

Meanest Child Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो एक बच्चा और उसके मम्मी-पापा से जुड़ा है। इस वीडियो को देखकर आप बच्चे को दुनिया का सबसे मतलबी बच्चा करार देंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा अपनी मम्मी से बातें कर रहा है। इस दौरान मम्मी अपने बच्चे से पूछती हैं कि उसके सारे काम कौन करता है। जवाब में बच्चा कहता है कि उसके सारे काम मम्मी करती हैं। मम्मी अपने बच्चे से पूछती हैं- आपको नहलाता कौन है? बच्चा जवाब देता है- मम्मी।

वीडियो जीत लेगा आपका दिल

इसके बाद मम्मी पूछती हैं कि आपको खाना कौन खिलाता है? बच्चा जवाब देता है- मम्मी। फिर सवाल आता है आपके कपड़े कौन धोता है? बच्चा जवाब देता है- मम्मी। सबसे अंत में मम्मी बच्चे से सवाल पूछती है कि आप किससे प्यार करते हो? बच्चा इसका जो जवाब देता है, वह काफी हैरान करने वाला है। बच्चा बड़े ही क्यूट अंदाज में कहता है- पापा से।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article