वायरल न्यूज़

Video: मनोज तिवारी ने दिखाई अपनी तीसरी बेटी की पहली झलक! अस्पताल से लेकर घर आए वापस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 17, 2022, 07:41 PM IST

​Manoj Tiwari Daughter: आप देख सकते हैं कि वे अपनी नन्ही बच्ची और पत्नी को अस्पताल से घर लेकर आए। इसके बाद मां-बेटी का पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वागत हुआ। मनोज तिवारी ने अपनी बेटी के स्वागत का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘बिटिया घर आयी, रौनक ही रौनक.. जय मां विंध्यवासिनी।'

Image

मनोज तिवारी (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • मनोज तिवारी की पैदा हुई तीसरी बेटी
  • दूसरी पत्नी की दूसरी बेटी हुई पैदा
  • पत्नी और बच्ची को लेकर आए घर

Manoj Tiwari Daughter: भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की दूसरी पत्नी ने 5 दिन पहले एक बेटी को जन्म दिया है। आज मनोज तिवारी अपनी बेटी को घर लेकर आए। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उनकी इस पोस्ट ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वे अपनी नन्ही बच्ची और पत्नी को अस्पताल से घर लेकर आए। इसके बाद मां-बेटी का पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वागत हुआ।

मनोज तिवारी के चेहरे पर दिखी खुशी

वीडियो में आप मनोज तिवारी के चेहरे पर बेटी के पैदा होने की खुशी साफ तौर पर देख सकते हैं। अपने वीडियो के कैप्शन में भी उन्होंने बहुत प्यारी बातें लिखीं। मनोज तिवारी ने अपनी बेटी के स्वागत का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘बिटिया घर आयी, रौनक ही रौनक.. जय मां विंध्यवासिनी।' बता दें कि 5 दिन पहले मनोज तिवारी ने अपनी दूसरी पत्नी की अस्पताल की तस्वीरें शेयर की थीं। इसके जरिए उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी सुरभि तिवारी ने प्यारी बेटी को जन्म दिया है और उनके घर में फिर से किलकारी गूंजी है।

इससे पहले उन्होंने अपनी पत्नी की गोद भराई की रस्म का वीडियो शेयर किया था। इस दौरान उन्होंने खुलासा हुआ था जल्द ही वह पिता बनने वाले हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में पिता बने हैं। मनोज तिवारी तीसरी बार बेटी के पिता बने हैं। उन्होंने पहली शादी साल 1999 में रानी से की थी। रानी से उनकी एक बेटी है। शादी के 13 साल बाद दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद अपनी बेटी के कहने पर मनोज तिवारी ने कोरोना काल में दूसरी शादी सुरभि तिवारी से की थी। सुरभि से उनकी एक बेटी सान्विका थीं। ये सुरभि तिवारी और मनोज तिवारी की दूसरी बेटी है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article