वायरल न्यूज़

चलते-चलते रोड बना गड्ढा! ट्रक समेत धंस गई पूरी सड़क, Video देख खड़े हो जाएंगे आपको रोंगटे

मनाली के शिंकुला पास पर अचानक सड़क धंसने से ट्रक फंस गया। पूरी घटना कैमरे में कैद हुई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Image

सड़क धंसने के बाद फंसा ट्रक (Times Now Navbharat)

सड़क हादसों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। हाल में एक खतरनाक सड़क हादसे का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो मनाली के पास का बताया जा रहा है। जहां एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसका वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह हादसा मनाली-शिंकुला मार्ग पर शिंकुला दर्रे के पास हुआ, जहां अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया। मिली जानकारी के अनुसार, हल्की बर्फबारी के बीच एक ट्रक इस रास्ते से गुजर रहा था। तभी अचानक सड़क नीचे बैठ गई और ट्रक उसका शिकार हो गया। कुछ ही सेकंड में सड़क का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे चला गया, जिससे ट्रक वहीं फंसा रह गया।

सड़क धंसने से ट्रक गड्ढे में फंसा

इस पूरी घटना को ट्रक के पीछे चल रहे एक वाहन में बैठे व्यक्ति ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वायरल वीडियो (Viral Video) में साफ देखा जा सकता है कि ट्रक पहाड़ी वाले रास्ते से जा रहा था तभी अचानक से सड़क पहले थोड़ा सा धंसता है, फिर थोड़ी देर बाद उस सड़क का एक बड़ा हिस्सा पूरी से अंदर धंस जाता है। जिससे ट्रक उस गड्ढे में फंस जाता है। यह नजारा काफी डरावना है, जिसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। हालांकि, ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

बता दें कि पहाड़ी इलाकों में इस तरह की घटनाएं अक्सर मौसम के करवट लेने से होती रहती हैं। खासकर बर्फबारी और बारिश के दौरान सड़कें कमजोर हो जाती हैं, जिससे उनके धंसने का खतरा बहुत ही बढ़ जाता है। इस वीडियो (Video) के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इस खतरनाक हादसे के लिए इंसानों को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो कुछ इसमें प्रशासन की लापरवाही बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article