बॉलीवुड

Sunil Lahri Reviews Ramayana: सुनील लहरी है कहा, 'भक्ति से ज्यादा शक्ति प्रधान है फिल्म...', इन कमियों ने किया निराश

Sunil Lahri Reviews Ramayana: रामानंद सागर की टीवी सीरीज 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी को रणबीर कपूर की 'रामायण' पसंद तो आई लेकिन इन कमियों ने उन्हें निराश भी किया है।

Image

सुनील लहरी ने किया 'रामायण' का रिव्यू (Pic Credit: Instagram)

Sunil Lahri Reviews Ramayana: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी को देखने के बाद ज्यादातर दर्शकों ने 'रामायण' की तारीफ की है। अब रामानंद सागर की टीवी सीरीज 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता सुनील लहरी ने भी रणबीर कपूर स्टारर को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फिल्म के शानदार विजुअल्स, सिनेमैटोग्राफी और वीएफएक्स की जमकर तारीफ की लेकिन कहानी के कुछ अहम हिस्सों और डायलॉग्स को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Maatrubhumi Trailer X Review: सलमान खान की फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स, AI विजुअल्स और VFX पर उठे सवाल)

सुनील लहरी ने की 'रामायण' के वीएफएक्स की तारीफ

सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' को लेकर अपना रिव्यू दिया। सुनील लहरी के अनुसार इस मूवी का बजट और प्रोडक्शन स्केल बेहद बड़ा है। उन्होंने फिल्म में इस्तेमाल किए गए वीएफएक्स की जमकर तारीफ की। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और तस्वीरें आंखों को सुकून देने वाली हैं। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म में काम करने वाले सभी कलाकारों की परफॉर्मेंस को भी सराहा। सुनील का कहना है कि हर एक्टर ने अपने किरदार को बहुत ही शानदार तरीके से अदा किया है।

'रामायण' की कमियों पर डाला प्रकाश

'रामायण' की तारीफ करने के साथ-साथ सुनील लहरी ने कुछ अहम कमियों की ओर भी ध्यान दिलाया। उनका कहना है कि रामायण जैसी धार्मिक और भावनात्मक कहानी में कुछ खास प्रसंगों को बेहतर तरीके से दिखाया जाना चाहिए था। उन्होंने खास तौर पर परशुराम वाले प्रसंग का जिक्र किया और इसे कमजोर बताया। इसके अलावा अभिनेता को फिल्म में अहिल्या प्रसंग की कमी भी खली। इस वीडियो में सुनील लहरी ने कई चीजों पर प्रकाश भी डाला है। अभिनेता ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, 'यह फिल्म मेरे विचार से शक्ति प्रधान ज्यादा है, भक्ति प्रधान कम है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले बम धमकी से मचा हड़कंप, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को भी मिला धमकी भरा ईमेल)

1987 की 'रामायण' में निभाया था लक्ष्मण का यादगार किरदार

सुनील लहरी की यह प्रतिक्रिया इसलिए भी खास है क्योंकि वह 'रामायण' की दुनिया से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। साल 1987 से 1988 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित रामानंद सागर की 'रामायण' में उन्होंने लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी। इस सीरीज में अरुण गोविल भगवान राम और दीपिका चिखलिया माता सीता के किरदार में नजर आई थीं।

    Lalit Kumar
    ललित कुमार author

    ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

    और पढ़ें
    End of Article