FMGE October Result 2026 Released: विदेश से मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने FMGE अक्टूबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज ने रिजल्ट को डिजिटल सिग्नेचर वाली PDF फाइल के रूप में जारी किया है। बोर्ड के मुताबिक, यह PDF तभी प्रमाणिक मानी जाएगी, जब उस पर संबंधित अधिकारी का वैध डिजिटल सिग्नेचर मौजूद हो।
FMGE Result 2026 Download
उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
2. होमपेज पर FMGE Result से जुड़ा लिंक खोजें।
3. रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
4. स्क्रीन पर रिजल्ट की PDF खुल जाएगी।
5. इसमें अपना रोल नंबर या जरूरी विवरण खोजें।
6. PDF डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
FMGE Result 2026 Certificate
FMGE परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अभी पास सर्टिफिकेट के लिए अलग से इंतजार करना होगा। NBEMS के अनुसार, सर्टिफिकेट जारी करने से पहले उम्मीदवारों की पहचान और शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। यह प्रक्रिया व्यक्तिगत रूप से यानी इन-पर्सन पूरी होगी।
पास सर्टिफिकेट लेने के लिए उम्मीदवारों को तय तारीख, समय और स्थान पर पहुंचना होगा। इसका पूरा शेड्यूल बोर्ड की वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा।
रिजल्ट को मेडिकल रजिस्ट्रेशन के लिए न करें इस्तेमाल
NBEMS ने साफ किया है कि ऑनलाइन जारी FMGE स्कोरकार्ड को राज्य मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के लिए पास सर्टिफिकेट की जगह इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इसके लिए बोर्ड की ओर से जारी मूल FMGE पास सर्टिफिकेट जरूरी होगा।
बोर्ड ने यह भी बताया कि परीक्षा के बाद विषय विशेषज्ञों ने सभी सवालों और आंसर की की दोबारा जांच की। जिन सवालों में तकनीकी गलती मिली, उनके अंक सभी परीक्षार्थियों को दिए गए। जिन सवालों के दो सही जवाब थे, उनमें दोनों में से किसी एक को चुनने वाले उम्मीदवारों को अंक मिले।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब होगी परीक्षा
