वायरल न्यूज़

Viral Video: ये कैसा फैशन...उर्फी जावेद से भी चार कदम आगे निकला ये शख्स, स्टाइल देखकर माथा पीटेंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स उर्फी जावेद का कॉपी करते हुए नजर आ रहा है। आलम ये है कि शख्स का अंदाज देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

शख्स का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने किया उर्फी जावेद को कॉपी
  • अंदाज देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर धमाल मचाने और फेमस होने के लिए आज कल लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो ऐसी-ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी माथा पीटने लगेंगे। क्योंकि, स्टाइल के मामले में एक शख्स उर्फी जावेद से भी चार कदम आगे निकल गया। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को देखकर ठहाके लगा रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं उर्फी जावेद अतरंगी ड्रेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म उर्फी जावेद का एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहता है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का मुंह खुला का खुला रह जाता है। कई लोग तो उर्फी जावेद को जमकर फॉलो करते हैं। जिस स्टाइल में वो ड्रेस पहनती हैं, उसी को कॉपी करके फेमस होना चाहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़के ने किस तरह मछली से अपनी ड्रेस बना ली। जिस अंदाज में लड़का मछली को ड्रेस बनाकर सड़कों पर घूम रहा है, उसने सबको चौंका दिया। आप भी देखें वीडियो...

भाई ने माहौल बना दिया...

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि लड़के ने तो हद कर दी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'johushine' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक ने मजे लेते हुए लिखा- उर्फी को कॉपीराइट का केस करना पड़ेगा। एक ने लिखा- भाई इसमें से एक-आध किलो मछली तौल दो। एक ने यहां तक लिखा- ये तो उर्फी की भाभी आ गई। तो इस वीडियो पर आपका क्या रिएक्शन है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article