वायरल न्यूज़

Viral: वफदार बंदर तो बहुत देखे होंगे, अब रिश्वतखोर बंदर भी देख लीजिए, बार-बार देखेंगे Video

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी को रोक पाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में बंदर ने ऐसा कारनाम किया, जिसके बारे में सोच भी नहीं सकते।

Image

बंदर का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर का अनोखा अंदाज
  • रिश्वत लेकर झाड़ू दिया वापस
  • वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। इनमें कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ को देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। वहीं, कईयों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। यूजर्स इन वीडियो (Today Trending Video) को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। एक ऐसा ही वीडियो (Funny Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी को रोक पाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Monkey Video) में एक बंदर ने महिला के साथ ऐसा खेल किया, जिसे वो कभी नहीं भूल पाएगी।

बंदर का स्वभाव कैसा होता है, इससे हम सब वाकिफ हैं। कई बार तो बंदर लोगों के साथ ऐसा खेल करता है, जिसे देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसे ही बंदर का वीडियो दिखाने वाले हैं। आज तक आपने कई तरह के बंदर देखे होंगे, लेकिन क्या कभी रिश्वतखोर बंदर आपने देखा है। इसका जवाब ना ही होगा। लेकिन, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर रिश्वत लेते हुए नजर आ रहा है। सुनकर जरूर चौंक गए होंगे आप। दरअसल, बंदर झाड़ू लेकर छत पर चला जाता है। महिला बंदर से बार-बार झाड़ू मांगती है, लेकिन बंदर झाड़ू देने के लिए तैयार नहीं होता है। आखिर में जब महिला बंदर को रिश्वत देती है, तो बंदर झाड़ू वापस करता है। देखें ये मजेदार वीडियो...

बंदर ने बनाया माहौल

वीडियो जरूर आपकी भी हंसी छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि बंदर ने तो कमाल कर दिया। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'dolly._thakur' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस क्यूट वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि बंदर तो बड़ा शातिर निकला। किसी का कहना है कि वीडियो देखकर दिन बन गया। आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article