वायरल न्यूज़

Viral Video: बिस्तर पर मोबाइल देखने में मस्त था शख्स, अचानक पहुंच गया तेंदुआ, फिर जो हुआ उसे देख दिल दहल जाएगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स फोन देखने में व्यस्त था। अचानक वहां एक तेंदुआ पहुंच गया और उसके बाद जो खेल हुआ उसे देखकर आप दंग रह जाएंगे।

Image

हाहाकारी नजारा (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • फोन देखने में मस्त था शख्स
  • अचानक पहुंच गया तेंदुआ
  • फिर जो हुआ उसके बारे में सोच नहीं सकते

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Shocking Video) असली होते हैं, तो कई वीडियो क्रिएटर के द्वारा बनाए जाते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते लोगों के बीच वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) फनी होते हैं, तो कुछ वीडियो इतने हाहाकारी होते हैं कि देखते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Animal Video) ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

आज कल लोगों को फोन की कैसी लत लगी हुई है, इससे हम सब वाकिफ हैं। कुछ लोग तो फोन के चक्कर में दुनिया को ही भूल जाते हैं। जबकि, कुछ लोग फोन में इतने मस्त हो जाते हैं कि उनके आस-पास कुछ भी हो जाए उन्हें भनक तक नहीं लगती। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स आराम से बिस्तर पर लेटे हुए मोबाइल फोन देख रहा है। वहीं, बिस्तर के पास कुत्ता आराम से लेटे हुए हुआ। अचानक एक तेंदुआ चुपके से वहां पहुंच जाता है। लेकिन, इस भनक शख्स को बिल्कुल ही नहीं लगती है। उसके बाद जो होता आप सोच भी नहीं सकते हैं। देखें शॉकिंग वीडियो...

हाहाकारी नजारा

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। इस खतरनाक वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'pancholi_kaushal' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ को यकीन नहीं हो रहा है कि सच में ऐसा हो सकता है। किसी का कहना है कि इस फोन के चक्कर में क्या-क्या होगा कुछ कहा नहीं जा सकता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article