वायरल न्यूज़

Jugaad Video: क्या दिमाग है! साइकिल की रिम का किया ऐसा इस्तेमाल, इंटरनेट यूजर्स बोले- पूरे 5 STAR में डर का माहौल

सोशल मीडिया पर जुगाड़ वाले वीडियो हमेशा ही लोगों को खूब हंसाते और हैरान करते हैं। इन दिनों एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने साइकिल की रिम को खाने की टेबल में बदल दिया है। उसने एक साधारण प्लास्टिक स्टूल पर रिम रखकर उसके ऊपर तरह-तरह के व्यंजन परोस दिए।

Image

साइकिल की रिम का बेहतरीन इस्तेमाल(Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने तो वैसे अब तक जुगाड़ वाली कई वायरल वीडियो देखे होंगे। जिसमें बड़े-बड़े से काम को यूं जुगाड़ लगाकर कर लिया जाता है। इन दिनों भी ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जिसे जो भी देख रहा है। बस अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पा रहा है। पहली बार आप भी देखेंगे तो पहले तो हैरान होंगे पर बाद में जो इस शख्स ने जुगाड़ लगाया है उसकी तारीख करेंगे। वीडियो में आप साफ तौर पर देखेंगे कि एक शख्स साइकिल की रिम का क्या बेहतरीन इस्तेमाल किया है।

यह देसी जुगाड़ इंटरनेट पर खूब हो रहा वायरल

जहां पर वह खाना खाता हुआ दिखाई दे रहा है। उसने साइकिल की रिम को सर्विंग टेबल बना रखा है। जिस पर कई तरह के आइटम परोसे गए हैं। इस शख्स ने एक प्लास्टिक स्टूल पर पहले रिम को रखा फिर उसके ऊपर उसने कई तरह के व्यंजन परोसे हुए हैं। जिसके बाद लोग उसके इसके जुगाड़ की खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए, किसी ने इसे 5 लाख नहीं बल्कि 50 लाख का आइडिया बताया तो किसी ने इसे देसी खाना और देसी दिमाग की अनोखी मिसाल बताया। यह देसी जुगाड़ इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

वीडियो देखने के बाद लोगों ने किए तरह-तरह के कमेंट्स

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर rampuri_guru22 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पोस्ट करने के बाद इसके कैप्शन में 'क्या दिमाग है' लिखा है। वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "इस कारीगर को हम 5 लाख नहीं 50 लाख देंगे", वहीं पर दूसरे ने लिखा: "देसी खाना, देसी लोग और देसी दिमाग", तीसरे ने लिखा पूरे 5 STAR में डर का माहौल है।"

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article