वायरल न्यूज़

जीव या दैत्य...रेत में फंसी मछली को देखकर निकल गई लोगों की चीख, रोंगटे खड़े कर देगा Video

इंस्टाग्राम पर सिंगापुर बीच से एक वीडियो आई है, जिसमें एक विचित्र मछली नजर आ रही है। इस मछली का नाम स्टारगेजर बताई जा रही है, जो रेत में धंसा हुआ नजर आ रहा है।

Image

सिंगापुर बीच पर मिली विचित्र मछली (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सिंगापुर बीच पर मिली विचित्र मछली
  • मछली देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Stargazer Fish Viral Video: समंदर के इतिहास और इसमें रहने वालों जीवों के बारे में जितना अध्ययन किया जाए, वो कम ही है। समंदर की गहराई में कई ऐसे जीव आपको मिलेंगे, जिनके बारे में जानना तो दूर, आपने देखा तक नहीं होगा। हाल ही में सिंगापुर के एक बीच पर अजीब सा दिखने वाला एक जीव मिला है, जिसकी पहचान स्टारगेजर के रूप में की गई है। ये मछली समंदर या गहरे खारे पानी में पाई जाती है। इन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे ये आसमान को देख रही हों।

स्टारगेजर देखने में बाकी मछलियों से अलग है। यूं कह सकते हैं कि ये किसी दैत्य की तरह दिख रही है, जो रेत में छिपकर अपना शिकार करती है। न्यूयॉर्क पोस्ट की मानें तो ये समंदर की जहरीली मछलियों (जैसे - स्कॉर्पेनिडे और स्टोनफिश) में से एक है, जो अपने रीढ़ की हड्डी से डंक मारकर शिकार को घायल कर सकती है। शेयर किए गए वीडियो में मछली का सिर ही नजर आ रहा है और बाकी हिस्सा रेत में छिपा हुआ है। इसका एक वीडियो भी इंटरनेट पर शेयर किया गया है।

सिंगापुर बीच पर मिली स्टारगेजर

बीच पर घूमने आए डेनिस चैन नाम के शख्स ने इस विचित्र मछली को देखा। वीडियो क्लिप में मछली का सिर आसमान की ओर है। इस दौरान वह मुंह खोलकर पानी पीती हुई नजर आ रही है और फिर धीरे-धीरे देखता तरफ देख रही है। फिर वो मुंह खोलकर पानी पीती है और धीरे-धीरे रेत के अंदर समा जाती है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई ये वीडियो 'untamed_paths' नाम के अकाउंट से शेयर की गई है। इस पर एक यूजर ने लिखा है कि अगर मैंने ऐसा कुछ देख लिया तो वही अटैक आ जाएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बीच पर दिखने वाली यह सबसे बदसूरत चीज है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article