वायरल न्यूज़

स्कूटी पर रख ली विशाल अलमारी, लगा चलाते ही गिर जाएगा मगर जीनियस निकला बंदा

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Jun 4, 2024, 10:40 AM IST

Today Viral Video: इसमें देखेंगे कि शख्स ने आकार में छोटी स्कूटी पर विशाल अलमारी रख ली और कई किलोमीटर तक ले गया। देखकर लगता है कि उसका बैलेंस बिगड़ जाएगा और शख्स अलमारी सहित गिर जाएगा।

Image

शख्स स्कूटी पर रख ले गया विशाल अलमारी। (Photo/Instagram)

Today Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया हैरान करने वाली चीजों से भरी पड़ी है। यहां समय-समय पर हमें ऐसी चीजों नजर आती हैं जो दिमाग घुमा देती हैं। आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है कि ऐसा भी देखने को मिल सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स ऐसा कुछ करता हुआ नजर आया है कि नेटिजन्स ने उसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अपना नाम दर्ज कराने की सलाह दे डाली। दरअसल शख्स स्कूटी पर विशाल अलमारी रखकर ले गया। हैरानी होती है कि शख्स ऐसे ही कई किलीमीटर जाता है और अलमारी को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया।

हैरान कर देगा नजारा

शख्स का हैरान करने वाला ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो अभी तक एक करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। 16 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक भी किया है। शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि एक विशाल अलमारी है। उसे दूसरी जगह शिफ्ट करना है। देखकर ही लगता है कि इसके लिए बड़े वाहन की जरुरत पड़ेगी। मगर फ्रेम में स्कूटी के पास एक शख्स खड़ा नजर आता है। उसने अलमारी को रस्सी से बांध लिया और कई लोगों की मदद से इसे पीठ पर टांगकर स्कूटी पर बैठ गया। फ्रेम में देखकर लगता है कि शख्स दो कदम भी नहीं जा पाएगा और अलमारी धड़ाम से गिर पड़ेगी। मगर आखिर पता चला कि बंदा अपने काम में जीनियस निकला।

देखिए वीडियो

इसमें आगे देखेंगे कि शख्स गजब का बैलेंस बनाकर धीरे-धीरे अलमारी को कई किमी तक ले गया। उसने आराम से इसे दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा चौंकाता है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर willsmith नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article