वायरल न्यूज़

Viral Video: मुंह से नहीं नाक से बांसुरी बजाकर निकाली ऐसी धुन, टैलेंट पर फिदा हो गया सारा इंटरनेट

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी एक पल के लिए मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स ने नाक से बांसुरी बजाकर लोगों को दिल जीत लिया है।

Image

नाक से धुन (तस्वीर साभार- @engnr_abdullah)

Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं इस दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। कुछ टैलेंट (Talent Video) को तो लोग खुली आंखों से देख पाते हैं। जबकि, कुछ टैलेंट हमेशा के लिए गुमनामी में रह जाते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी आपको टैलेंट के एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इन टैलेंट को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं और तारीफ भी करते हैं। इसी कड़ी में टैलेंट का एक और अनोखा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने मुंह से नहीं बल्कि नाक से बांसुरी की धुन निकालकर लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। आलम ये है कि यूजर्स तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो शेयर होते हैं। इनमें कई तरह के मामले शामिल होते हैं। लेकिन, इन दिनों टैलेंट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी एक पल के लिए जरूर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स ने मुंह के बदले नाक से बांसुरी बजाई है। बांसुरी की धुन सुनकर लोग उनका फैन हो गए हैं और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। आलम ये है कि इस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। तो पहले आप भी इस वीडियो को देखें...

ये है असली टैलेंट

इस वीडियो को देखने के बाद आप भी जरूर एक पल के लिए खामोश हो गए होंगे। इतना नहीं शख्स का टैलेंट देखकर जरूर सोच में पड़ गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'engnr_abdullah'नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं लोग इनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ऐसा टैलेंट केवल इंडिया में देखने को मिलेगा। कुछ का कहना है कि ये टैलेंट इंडिया से बाहर ना जाए। हालांकि, कुछ लोग इस वीडियो पर मजे भी ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article