वायरल न्यूज़

Viral Video: खतरनाक सांप के साथ मस्ती करता दिखा शख्स, यूजर्स बोले - जिंदगी से मोह नहीं है क्या?

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 30, 2024, 09:20 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक बड़ा ही खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ब्लैक मांबा के साथ मस्ती करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको कंपकंपी आ जाएगी।

Image

ब्लैक मांबा के साथ मस्ती करता दिखा शख्स (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्लैक मांबा के साथ खेलता दिखा शख्स
  • मस्ती करते देख खराब हो जाएगी हालत
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Man Playing With Black Mamba Viral Video: दुनियाभर में आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे, जिन्हें खतरों से खेलना काफी अच्छा लगता है। ऐसे लोगों को देखकर एक आम इंसान की कंपकंपी छूट जाती है। इन लोगों के कई सारे वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इन्हीं में से एक वीडियो आज हम आपको दिखाने वाले हैं, जो इतना खतरनाक है कि देखते ही आपकी हवा निकल जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स जहरीले और खतरनाक सांप के साथ मस्ती करता नजर आ रहा है। दरअसल, ये कोई आम सांप नहीं है बल्कि ये ब्लैक मांबा है। जी हां, सुनकर ही आपको सहम गए होंगे, लेकिन ये शख्स इसके साथ अठखेलियां करता नजर आ रहा है। वीडियो में कई बार सांप ने शख्स पर हमला करने की कोशिश की लेकिन फिर भी शख्स मस्ती करता दिख रहा है।

ब्लैक मांबा के साथ मस्ती करता दिखा शख्स

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों के काफी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने कहा कि भाई को मौत के साथ खेलना पसंद होगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई के पास जिगरा है तभी इतने खतरनाक सांप के साथ मस्ती करता नजर आ रहा है। बता दें, इस वीडियो को 'therealtarzann' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 44 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article