इस तकनीक के जमाने में अब तक समान ऑनलाइन डिलीवर हो रहे थे, खाने-पीने से लेकर घर का सामान तक, सब कुछ घर बैठे ऑनलाइन डिलीवर हो जाता है। मगर सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक शख्स का दावा है कि लोग अब ऑनलाइन बकरी भी मंगवा रहे हैं। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। हालांकि शख्स के इस दावे पर यकीन करना लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल था लेकिन जब उसने इसका वीडियो दिखाया तो लोगों का दिमाग ही भन्ना गया।
पार्सल गोदाम में बंधी दिखी बकरी
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स एक बकरी की तरफ अपने कैमरे का फोकस करते हुए कहता है कि सूरत के गोदाम में एक बकरी को किसी ने ऑनलाइन ऑर्डर करके मंगाया है। बकरी की पीठ पर डिलीवरी स्टिकर चिपका हुआ है। जहां से बकरी मंगाई गई थी उसने बकरी को कुरियर भी कर दिया। वायरल वीडियो में आप बकरी को पार्सल गोदाम के गेट में बंधे देख सकते हैं। बकरी की पीठ पर एक QR डिलीवरी स्टिकर चिपका दिख रहा है।
वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिेएक्शन
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @log.kya.kahenge नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "आज के जमाने में हर एक चीज मुमकीन है।" दूसरे ने लिखा, "आजकल लोग पोर्टर से कचरा फेंकवा देते हैं तो ये क्या चीज है।" वहीं कई लोगों ने कमेंट बॉक्स में उस वेबसाइट का नाम पूछा, जहां से लोग जानवरों को ऑनलाइन ऑर्डर कर अपने घर मंगवा रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
