वायरल न्यूज़

खड़ी चट्टान से नीचे गिरी साइकिलिस्ट, अगले ही पल हुआ ऐसा चमत्कार कि मौत के मुंह से लौटी महिला

कई बार लाख सावधानियों के बाद भी एक छोटी सी गलती भी लोगों की जिंदगी छीन सकती है। हाल में कुछ ऐसा ही हुआ एक महिला साइकिलिस्ट के साथ, जहां वह एक छोटी सी गलती के कारण हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बची।

Image

ऊंची पहाड़ी से नीचे फिसली महिला साइकिलिस्ट (X/@TansuYegen)

अनहोनी को कोई टाल नहीं सकता। मगर कई बार कुछ ऐसा चमत्कार होता है कि किस्मत की लकीरें भी बदल जाती हैं। हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही घटना का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला साइकिलिस्ट सैकड़ों फीट ऊंची खड़ी चट्टान पर साइकिल चला रही थी। अचानक से उसका बैलेंस बिगड़ता है और वह पहाड़ी से नीचे से सरकते हुए साइकिल समते गिरने लगती है। मगर उसके साथ कुछ ऐसा चमत्कार होता है कि वह मौत के मुंह से वापस लौट आती है। इस पूरे वाकये का वीडियो उसके 360 कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

चट्टानों से फिसली महिला

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला साइकिलिस्ट ऊंची पहाड़ी के किनारे अपने कुत्ते के साथ साइकिल चला रही थी। रास्ता बहुत संकरा था और एक तरफ गहरी खाई थी। महिला ने अपनी 360 डिग्री कैमरा अपनी साइकिल पर लगाई हुई थी, जो हर तरफ से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। अचानक महिला का साइकिल से कंट्रोल खो जाता है और वह साइकिल समेत चट्टानों पर फिसलने लगती है।

महिला के साथ हुआ चमत्कार

वीडियो में साफ दिखता है कि वह पहाड़ी से नीचे गिर रही है। कुछ मीटर तक चट्टानों पर सरकने के बाद महिला एक किनारे पर अटक गई। अगर वह यहां से फिसलती, तो नीचे गहरी खाई में गिर जाती और कोई बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी जो वह सुरक्षित वहां से बच निकली। महिला के साइकिल से गिरते ही उसका कुत्ता उसे बचाने के लिए नीचे दौड़ पड़ता है। इस हादसे का पूरा वीडियो 360 कैमरे में इतने साफ तरीके से रिकॉर्ड हुआ है कि इसे देखने वालों की सांसें थम गईं।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @TansuYegen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 39 लाख लोगों ने देखा और 12 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां लोगों ने कहा कि महिला को भगवान ने ही बचाया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article