वायरल न्यूज़

बर्फ देख मन मचला, बंदा खिड़की से जा उछला, बर्फबारी का यह वीडियो खूब हो रहा वायरल

बर्फबारी देख बर्फ में मस्ती करने का मन हर किसी का करता है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स को ऊंचे बर्फ के ढेर में अपने घर की दूसरी मंजिल की खिड़की से नीचे कूदते हुए देखा जा सकता है।

Image

युवक ने खिड़की से बर्फ में लगा दी छलांग (X/@rahul4bisht)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग सन्न रह गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदा अपने दो मंजिले घर की सबसे ऊपर वाली खिड़की ने नीचे बर्फ के ढेर पर कूद पड़ता है। बर्फ में कूदने के बाद शख्स को जरा भी चोट नहीं आती।

बर्फबारी का मजा लेने से नहीं चूक रहे हैं लोग

वायरल हो रहा यह वीडियो रूस के कामचटका प्रायद्वीप (Kamchatka Peninsula) का बताया जा रहा है। यहां पिछले कुछ हफ्तों से इतनी ज्यादा बर्फबारी हो रही है कि 3-4 मीटर तक बर्फ जमा होकर एक ढेर बन गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इमारतों के निचले हिस्से पूरी तरह बर्फ में दफन हो चुके हैं। इस बर्फबारी का पूरा मजा वहां के लोग उठा रहे हैं।

घर के दूसरी मंजिल की खिड़की से लोग लगा रहे हैं छलांग

कुछ जगहों पर बर्फ इतनी ऊंची पहुंच गई है कि पहली मंजिल के दरवाजे-खिड़कियां पूरी तरह बंद हो चुकी हैं। लोग घर से बाहर निकलने के लिए दूसरी मंजिल की खिड़की और दरवाजों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहे लड़के को भी खिड़कियों से निकलकर सीधे बर्फ के ढेर में कूदते देखा जा सकता है।

रूस का बताया जा रहा है यह वीडियो

रूस के एमरजेंसी मिनिस्ट्री (MChS) ने लोगों को सख्त चेतावनी जारी की है और कहा है कि लोग खिड़कियों से कूदना बंद करें। बर्फ के ढेर के नीचे पार्क की गई कारें या लोहे की रॉड्स छिपे हो सकते हैं। जिससे जान को खतरा है। फिलहाल यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चारों ओर वायरल है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @rahul4bisht नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article