Ramayana LA Premiere: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' की रिलीज का समय धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। इस मूवी की एडवांस बुकिंग भी जारी है। फिल्म को देखने के लिए फैन्स बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में फिल्म का लॉस एंजिल्स में ग्रैंड प्रीमियर होस्ट किया गया। इस प्रीमियर से सामने आई तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस खास मौके पर रणबीर कपूर और यश का स्टाइलिश और डैशिंग अवतार देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर दोनों एक-दूसरे को गले भी लगाया। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा भी फिल्म के प्रीमियर के दौरान शामिल रहे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: King: शाहरुख खान-करीना कपूर का होगा धमाकेदार डांस नंबर, दिखेगी 'Chammak Challo' वाली एनर्जी)
लॉस एंजिल्स में हुआ 'रामायण' का ग्रैंड प्रीमियर
रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' का ग्रैंड प्रीमियर लॉस एंजिल्स स्थित एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स के डेविड गेफेन थिएटर में होस्ट किया गया। इस इवेंट का मकसद भारतीय दर्शकों के साथ-साथ पश्चिमी देशों के सिनेमा प्रेमियों तक भी भारतीय पौराणिक महाकाव्य की कहानी को पहुंचाना था। प्रीमियर के दौरान फिल्म की स्टारकास्ट ने रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने मीडिया के सामने पोज भी दिए।
रणबीर कपूर-यश ने जीता फैंस का दिल
रणबीर कपूर इस मूवी में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी मुस्कान और स्टाइलिश लुक ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। रणबीर को अपने प्रशंसकों के लिए ऑटोग्राफ देते और उनके साथ सेल्फी लेते हुए भी देखा गया। हालांकि इस इवेंट का सबसे खास पल तब देखने को मिला, जब उन्होंने अपने को-स्टार यश को गले लगाकर उनका स्वागत किया।
'रामायण' में रावण की भूमिका निभाने वाले साउथ सुपरस्टार यश भी प्रीमियर में अपने अलग अंदाज में पहुंचे। यश का ऑल-ब्लैक लुक काफी आकर्षक नजर आया। इस खास मौके पर यश के साथ उनकी पत्नी राधिका पंडित भी मौजूद थीं। राधिका साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं।

Radhika Pandit and Yash
साई पल्लवी ने भी साड़ी पहनकर अपनी सादगी और खूबसूरती से सभी का ध्यान खींचा। रेड कार्पेट पर भारतीय परिधानों और सितारों के शानदार अंदाज ने कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की झलक पेश की। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office Collection: नहीं रुक रही Rajinikanth स्टारर की कमाई, 500 करोड़ के क्लब में लेगी एंट्री)
रामायण को दो भागों में तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट में इस सिनेमाई प्रोजेक्ट का कुल बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपये बताया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, इंदिरा कृष्णन और कुणाल कपूर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म के पहले भाग की रिलीज डेट 5 नवंबर 2026 बताई गई है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज होने वाला है।
