वायरल न्यूज़

Viral Video: भोजपुरी गाने पर शख्स ने मचाया ऐसा धमाल, लोग बोले - भाई आज फूल मूड में है

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 3, 2024, 07:07 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स भोजपुरी गाने 'पलंग सागवान के' पर बड़ा गजब का डांस कर रहा है, जो काफी वायरल हो रहा है।

Image

भोजपुरी गाने पर शख्स ने किया धमाकेदार डांस (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने किया गजब का डांस
  • भोजपुरी गाने पर किया धांसू डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bhojpuri Song Dance Video: यूं तो डांस के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें महिलाएं डांस करती नजर आती हैं। ऐसे वीडियो लोगों को काफी पसंद आते हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसमें कोई महिला नहीं बल्कि एक आदमी भोजपुरी गाने पर डांस करता नजर आ रहा है। इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इस पर काफी कमेंट भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स डीजे फ्लोर पर भोजपुरी गाने पलंग सागवाने के पर ऐसा कमाल का डांस करता है, जिसे देखने के बाद आपकी निगाह ही उससे नहीं हटेगी। लोगों का कहना है कि शख्स के इस डांस के आगे तो भाभियों के डांस भी फेल होते नजर आ रहे हैं। आलम ये है कि इस वीडियो लोग बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं और शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

भोजपुरी गाने पर शख्स ने किया धमाकेदार डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भाई इतना टैलेंट लाते कहां से हो। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई ने तो आज गरदा उड़ा दिया। बता दें, इस वीडियो को 'brownboynavnit' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.36 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article