वायरल न्यूज़

डांस नहीं रुकना चाहिए गुरु ! रील बनाने के चक्कर में लड़की ने तोड़ दिया फरारी का शीशा, वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 31, 2024, 09:28 AM IST

ट्विटर पर एक लड़की का रील्स बनाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने रील्स के चक्कर में लाखों का नुकसान कर देती है। ऐसे में इस वीडियो पर लोगों के काफी कमेंट देखने को मिल रहे हैं।

Image

रील्स बनाने में लड़की ने तोड़ दिया फरारी की शीशा (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • रील्स के चक्कर में तोड़ा फरारी का शीशा
  • वीडियो के लिए कर दिया लाखों का नुकसान
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Ferrari Windshield Broken Viral Video: रील्स बनाने का क्रेज आजकल बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी में देखा जा रहा है। जिसे जहां मन कर रहा है, वही रील्स बनाने लग रहे हैं। किसी को इस बात की चिंता ही नहीं है कि आसपास के लोगों को उससे परेशानी हो रही है या कुछ दिक्कतें, उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। कुछ लोग आपको ऐसे भी मिल जाएंगे, जो रील्स बनाने के लिए काफी चीजों का नुकसान भी कर देते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की रील्स बनाने के चक्कर में फरारी कार के ऊपर चढ़ती है। ऐसे में कार का शीशा उसके भार से टूट जाता है। लेकिन फिर भी लड़की अपना डांस नहीं रोकती और रील्स बनाना जारी रखती है। हालांकि, लड़की भी जानती है करोड़ों की गाड़ी का शीशा टूट चुका है लेकिन रील्स बनाना ज्यादा जरूरी है। ऐसे में लोगों का कहना है कि पता नहीं कब ये रील्स वाला बुखार लोगों का उतरेगा।

रील्स बनाने में लड़की ने तोड़ दिया फरारी की शीशा

ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों के काफी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि नुकसान हो जाए लेकिन रील्स नहीं रुकनी चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस वायरस का कोई एंटीवायरस नहीं है। बता दें, इस वीडियो को '@cctvidiots' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 13.3 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 30 हजार से अधिक लोगों ने भी लाइक किया है। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article