वायरल न्यूज़

Viral Video: 'पूजा' के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा शख्स, फिर मचाया ऐसा तांडव देखते रह गए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 22, 2022, 11:22 AM IST

Viral Video: एक शख्स बिजली के खंभे पर चढ़ गया और उसके बाद ऐसा तांडव मचाने लगा, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। आलम ये है कि शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

बिजली के खंभे पर चढ़ा शख्स, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बिजली के खंभे पर चढ़ा शख्स
  • शख्स की हरकत देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Today Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों-हजारों वीडियो शेयर होते हैं। इनमें कौन वीडियो कब वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं और बार-बार उसे देखते हैं। वहीं, कुछ मामलों को देखकर लोग दंग रह जाते हैं और आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। साथ ही शख्स की हरकत देखकर हैरान भी होंगे। आलम ये है कि इस वीडियो (Funny Video) पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

वायरल वीडियो कहां का है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, इस वीडियो में एक शख्स ने ऐसा धमाल मचाया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स बिजली के खंभे पर चढ़ा हुआ है। इतना ही नहीं शख्स के हाथ में कुछ सामान भी है। खंभे पर चढ़ने के बाद शख्स जोर-जोर से चिल्ला रहा है पूजा आई लव यू। जिस अंदाज में शख्स पूजा को आई लव यू कह रहा है उससे लग रहा है कि वो उससे काफी प्यार करता है और लड़की उसे नहीं मिल रही है। हैरानी की बात ये है कि इस दौरान शख्स बिल्कुल बेखौफ नजर आ रहा है। अब इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया।

शख्स का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर आप भी जरूर हैरान रह गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो बड़ा वाला आशिक निकला भाई। अब शख्स का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'itz_sonu_beawar' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 55 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है पूजा ने भाई को गोली दे दिया। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि कहां है भाई की पूजा।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article