Today Viral Video: फिल्मों या फिर रियल लाइफ में आपने अदालत की कार्यवाही जरूर देखी होगी। इनमें वकीलों को आपस में झगड़ते हुए भी देखा होगा। कई बार वकीलों को अजीबगरीब दलीलें पेश करते हुए भी देखा होगा। मगर गुजरात हाईकोर्ट में एक केस की सुनवाई में कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी। हाईकोर्ट की सुनवाई वर्चुअल हुई। यानी जज से लेकर वकील और केस से जुड़े दोनों पक्ष ऑनलाइन ही जुड़ गए। केस की सुनवाई शुरू हुई और जज साहब ने इस सिलसिले में अपनी बात शुरू की।
टॉयलेट सीट पर बैठा नजर आया शख्स
मगर जज और वकील से इतर नजर फ्रेम में नजर आ रह एक ऐसे शख्स पर जाती है जो बेहद अजीब स्थिति में नजर आता है। देखकर हैरान हो जाएंगे एक पक्ष वर्चुअल सुनवाई में टॉयलेट से ही शामिल हो गया। वीडियो में देखेंगे कि शख्स टॉयलेट सीट पर बैठा है और अदालत की कार्यवाही बड़े ध्यान से सुन रहा है। मगर उसकी इस हरकत में सुनवाई में अन्य पक्ष को हैरान परेशान कर दिया। करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में शख्स टॉयलेट सीट बैठा हुआ नजर आता है।
यहां एक्स पर देखें वीडियो
मालूम हो वर्चुअल सुनवाई से जुड़ा हाईकोर्ट का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
