वायरल न्यूज़

हाईवे पर प्लॉट, कई तोला सोना और लाखों कैश.. भांजे के पहले जन्मदिन पर मामा ने दिया ऐसा-ऐसा गिफ्ट, कमाने में लग जाएंगे सालों

Viral Video: वीडियो को बच्चे के मामा अखिलेश चौहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आपको जन्मदिन की एक रस्म दिखाई देगी। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य बारी-बारी से गिफ्ट का ऐलान करते हैं। वहीं जब मामा की बारी आती है तो वह अपने गिफ्ट की एक लिस्ट लेकर आए होते हैं।

Image

भांजे के जन्मदिन पर मामा ने दिया लाखों का गिफ्ट (इंस्टाग्राम)

Viral Video: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक भांजे के पहले बर्थडे में मामा ने ऐसा-ऐसा गिफ्ट दिया, जिसे कमाने में एक आम इंंसान को सालों लग जाए। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में आप आलीशान बर्थडे पार्टी देख सकते हैं। भांजे के आलीशान जन्मदिन सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो देखकर यूजर्स भी हैरान

भांजे की इस बर्थडे पार्टी को सोशल मीडिया यूजर्स ‘लग्जरी' की संज्ञा दे रहे हैं। आप भी कभी न कभी किसी बर्थडे पार्टी में गए होंगे। आपने देखा होगा कि छोटी उम्र के बच्चे अपने जन्मदिन पर केक काटकर ही खुश हो जाते हैं। कई बच्चों को जन्मदिन पर खिलौने भी मिलते हैं। वहीं इस बच्चे को छोटी उम्र में हाइवे पर प्लॉट, कई तोला सोना, कई तोला चांदी और लाखों रुपए नकद गिफ्ट में मिला। बच्चे को ये सारे गिफ्ट उसके मामा ने उसके जन्मदिन पर दिए। देखें वीडियो-

वायरल हो रहे इस वीडियो को बच्चे के मामा अखिलेश चौहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आपको जन्मदिन की एक रस्म दिखाई देगी। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य बारी-बारी से गिफ्ट का ऐलान करते हैं। वहीं जब मामा की बारी आती है तो वह अपने गिफ्ट की एक लिस्ट लेकर आए होते हैं। बच्चे के मामा अखिलेश चौहान बताते हैं कि वह अपने भांजे को पहले जन्मदिन पर अलीगढ़-आगरा हाईवे पर एक प्लॉट दे रहे हैं। इसके साथ ही 11 लाख रुपये नकद, एक 20 ग्राम की सोने की चेन, हाथ और पैरों के लिए चांदी के कड़े, माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की चांदी की मूर्तियां, 500 ग्राम वजन के चांदी के 5 बर्तन। मामा ने इतना ही नहीं बल्कि भांजे की दादी, बुआ और मां को भी ढेर सारे गिफ्ट दिए। सिर्फ यही नहीं मामा ने महिला रिश्तेदारों को 101 साड़ियां और पुरुष रिश्तेदारों को भी 101 पैंट-शर्ट गिफ्ट में दिए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article