Emotional Video: दिल को छू लेने वाला एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बस ड्राइवर के रिटायरमेंट पर उसके दोस्त उसे फेयरवेल देने पहुंचे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बस ड्राइवर को उनके एक दोस्त ने उन्हें कंधे पर उठा रखा है। जो बस ड्राइवर रिटायर हो रहे हैं, वे बुजुर्ग हो चुके हैं और सबसे बड़ी बात यह कि जिस दोस्त ने उन्हें कंधे पर उठा रखा है। वे भी उनके हमउम्र ही लग रहे हैं। दोस्त के रिटायरमेंट पर एक दोस्त की खुशी ऐसी कि उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्होंने अपने दोस्त को कंधे पर टांगकर उन्हें खुशी-खुशी विदा किया। इस वीडियो को देखने के बाद लोग भावुक हो गए और कमेंट कर कहने लगे कि इस मतलबी दुनिया में ऐसा एक अकेला दोस्त बहुतों पर भारी है।
ये भी पढ़ें:
आखिरी दिन बना यादगार
वायरल हो रहा यह वीडियो (Viral Video) महाराष्ट्र के एक बस डिपो का बताया जा रहा है। जहां एक राज्य परिवहन के बस ड्राइवर के रिटायरमेंट के मौके पर उनके दोस्तों ने उन्हें बेहद ही खास अंदाज में विदाई दी। वीडियो में उनके साथियों को उनके आखिरी दिन के काम के बाद जश्न मनाते और उन्हें खुशी-खुशी घर विदा करते हुए देखा जा सकता है। आखिर में बस ड्राइवर ने सालों तक हाजरों यात्रियों को सुरक्षित उनके मंजल तक पहुंचाया था। ऐसे में इस तरह की विदाई तो बिल्कुल बनती है। वीडियो में बताया गया है कि डिपो में काम करने वाले लोग इस बस ड्राइवर को एक अच्छे इंसान के साथ-साथ उनकी अच्छी सी मुस्कान के लिए भी जानते थे।
दोस्त ने कंधों पर उठाकर जताया प्यार
काम के आखिरी वाले दिन पर जब जश्न के बाद विदाई का समय आया तो माहौल बेहद ही भावुक हो गया। इसी दौरान उनके एक बुजुर्ग दोस्त और सहकर्मी ने उन्हें अपने कंधों पर उठा लिया और उन्हें लेकर वे खुशी से घूमने लगे। यह पल देखकर वहां मौजूद लोग मुस्कुरा उठे। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को फिल्म ‘शोले’ के जय और वीरू की दोस्ती याद आ गई। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @__ved_46__andmr_toxic_1600 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
