Funny Video: अगर किसी को टैलेंट की तलाश है तो वह सोशल मीडिया पर एक नजर रोज घुमाए, आए दिन उसे ऐसे-ऐसे लोग मिलेंगे, जिनमें टैलेंट कूट-कूटकर भरा होता है। कई लोग तो बेहद ही खास टैलेंट के मालिक होते हैं। हाल में एक ऐसे ही टैलेंटेड शख्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसने संगीत की दुनिया में एक नई क्रांति ला दी है।
नाना पाटेकर की आवाज में शख्स ने गाया हनी सिंह का गाना
दरअसल, इस शख्स ने मजे-मजे में हनी सिंह के गाने को नाना पाटेकर की आवाज में गाकर दिखाया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपने दोस्तों के साथ उनकी महफिल में बैठा हुआ है और अपने टैलेंट का बेहद ही खास नमूना दिखा रहा है। वीडियो में उसे हनी सिंह का गाना High Heels के रैप को नाना पाटेकर की आवाज में गाते हुए सुना जा सकता है। उसके इस रैप को सुनकर बिल्कुल ऐसा ही लग रहा है जैसे सचमुच में नाना पाटेकर ही इस रैप को अपने अंदाज में गा रहे हैं।ये भी पढ़ें:
शख्स ने दोस्तों के बीच जमाया गजब का माहौल
शख्स के साथ बैठे उसके कुछ दोस्त उसके इस गाने में साथ दे रहे हैं, कोई गिटार बजा रहा है तो कोई उस शख्स के साथ-साथ गाने की पंक्तियों को दोहरा रहा है। बाकी कुछ लोग उस शख्स के इस गाने को सुनकर खिलखिला रहे हैं। इस अनोखे टैलेंट वाले शख्स के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @aryanvision__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।
लोगों ने शख्स के टैलेंट की खूब तारीफ की
इस वायरल वीडियो (Viral Video) पर सैकड़ों लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां कई लोगों ने शख्स के इस टैलेंट की खूब तारीफ की। वहीं कुछ अन्य लोगों ने शख्स को इंडिया गॉट टैलेंट रियलिटी शो में जाने की सलाह दी है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "इस वर्जन को भी रिलीज करो ये भी मस्त वाइब दे रहा है।" दूसरे ने लिखा, "नाना पाटेकर तक इस वीडियो को पहुंचा दो।"डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
