एजुकेशन

Railway Section Controller Answer Key: कब आएगा आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

RRB Railway Section Controller Answer Key 2026 Released: रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपनी अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

Railway Section Controller Answer Key 2026 Released: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की आंसर की (PC: Istock)

RRB Railway Section Controller Answer Key 2026 Released: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway Section Controller Answer Key) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक उत्तर कुंजी नहीं चेक की है वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस बीच अभ्यर्थी लगातार अपने रिजल्ट को लेकर सर्च कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवंबर के अंतर तक रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। हालांकि इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई ऑफिशियल अपडेट जारी नहीं किया गया है।

कब हुई थी रेलवे सेक्शन कंट्रोलर की भर्ती परीक्षा

बता दें आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई थी। वहीं अब आंसर की जारी कर दी गई है। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 26 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसरी की डाउनलोड कर सकते हैं।

Railway Section Controller Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB Railway Section Controller Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Railway Section Controller Answer Key: कंप्यूटर आधारित मोड पर होगी परीक्षा

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर की भर्ती परीक्षा में कंप्यूटर आधारित मोड पर आयोजित की जाएगी। यहां कुल 100 मार्क्स के 100 सवाल पूछे जाएं। साथ ही ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के एक तिहाई मार्क्स काटे जाएंगे।

इस डेट तक करें आंसर की पर आपत्ति

यहां अभ्यर्थियों को ध्यान देना चाहिए कि आंसर की पर ऑब्जेक्शन की लास्ट डेट 3 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक है। साथ ही ध्यान रहे यहां आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए प्रश्नानुसार शुल्क जमा करना होगा। यदि आपका आंसर गलत होता है तो शुल्क वापस नहीं दिया जाएगा। वहीं यदि आंसर सही होता है तो शुल्क वापस किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article