एजुकेशन

LIC HFL Recruitment 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी के 50 पदों पर भर्ती, 14 लाख तक मिल सकता है पैकेज

LIC HFL ने मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग एंड सेल्स) के 50 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी lichousing.com पर जाकर 25 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

LIC HFL Recruitment 2026

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) में मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग एंड सेल्स) के पद खाली हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में चुने जाने वाले उम्मीदवारों को एक साल के ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से MBA की डिग्री होनी चाहिए। सेल्स, बिजनेस डेवलपमेंट, क्लाइंट रिलेशनशिप, CRM और नेगोशिएशन जैसे कामों की जानकारी रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे, संबंधित क्षेत्र में 1 साल तक का अनुभव भी मांगा गया है।

अतिरिक्त योग्यता जरूरी

इसके अलावा उम्मीदवार को LIC HFL की ओर से तय किए गए 35 शहरों में से किसी एक का स्थायी निवासी होना चाहिए। उस शहर की स्थानीय भाषा बोलने और समझने की जानकारी भी जरूरी है। इनमें दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद, कानपुर, जयपुर, मुंबई, पुणे, पटना, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहर शामिल हैं।

ट्रेनिंग के दौरान कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 40,000 से 50,000 रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनिंग एक साल की होगी। इसके बाद कंपनी के नियमों और प्रदर्शन के आधार पर स्थायी पद पर नियुक्ति मिल सकती है।

विवरणजानकारी
कंपनीLIC Housing Finance Limited
पद का नाममैनेजमेंट ट्रेनी – मार्केटिंग एंड सेल्स
कुल पद50
योग्यताMBA
ट्रेनिंग की अवधि1 साल
मासिक स्टाइपेंड40,000 रुपये–50,000 रुपये
संभावित सालाना CTC14 लाख रुपये या अधिक
आवेदन की अंतिम तारीख25 अक्टूबर 2026

स्थायी नियुक्ति मिलने पर सालाना CTC 14 लाख रुपये या उससे अधिक हो सकता है। हालांकि, यह नियुक्ति कंपनी की शर्तों पर निर्भर करेगी।

कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए lichousing.com पर जाएं और ‘Careers’ सेक्शन खोलें। मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती का लिंक चुनकर रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज, फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें। निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें। भविष्य के लिए आवेदन की कॉपी सुरक्षित रखना न भूलें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article