11 दिन बिना रुके उड़ता रहा पक्षी, एक बार में 13,000 किमी तक भरी उड़ान

क्या आपने कभी यह सोचा है कि कोई पक्षी बिना कुछ खाए-पीए, बिना कहीं ठहरे 11 दिनों तक उड़ पाएगा। ऐसा चमत्कार 300-400 ग्राम के एक नन्हे से पक्षी ने कर दिखाया है। यह पक्षी 11 दिन तक लगातार उड़ते रहा और बिना कहीं ठहरे 13000 किलोमीटर की दूरी पार कर ली।

Authored by: पंकज यादवUpdated Mar 16 2026, 11:04 IST
पक्षी ने भरी ऐसी उड़ान की बन गया रिकॉर्डImage Credit : IStock01 / 07

पक्षी ने भरी ऐसी उड़ान की बन गया रिकॉर्ड

एक पक्षी एक बार में कितनी दूर तक उड़ सकता है। शायद कुछ कोसों की दूरी तक या फिर अगर बड़े पक्षी हुए तो कुछ मील की दूरी तक उड़ पाएंगे लेकिन इस पक्षी ने एक बार में इतनी दूर तक उड़ान भरी कि उसके नाम रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

300-400 ग्राम के नन्हे से पक्षी ने भरी इतनी दूर की उड़ान Image Credit : IStock02 / 07

300-400 ग्राम के नन्हे से पक्षी ने भरी इतनी दूर की उड़ान

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस रिकॉर्ड को कायम करने वाला कोई विशालकाय पक्षी नहीं बल्कि एक 300-400 ग्राम का छोटा सा पक्षी है। जिसने यह चमत्कार किया है।

11 दिन 13000 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर तक उड़ा Image Credit : IStock03 / 07

11 दिन 13000 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर तक उड़ा

दरअसल इस पक्षी ने अपने छोटे से पर से 13000 किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी की उड़ान तय कर ली। इस दौरान वह बिना थमे, बिना कहीं ठहरे लगातार 11 दिनों तक उड़ता रहा और इस रिकॉर्ड को कायम कर दिया।

कमाल करने वाला यह पक्षी कौन हैImage Credit : IStock04 / 07

कमाल करने वाला यह पक्षी कौन है

आपको बता दें कि यह कमाल करने वाला पक्षी बार-टेल्ड गॉडविट (Bar-tailed Godwit)है। जिसे वैज्ञानिकों ने B6 नाम दिया था। इतनी दूर तक उड़ान भरने वाला यह पक्षी मात्र 4-5 महीने का था।

कहां से कहां तक की उड़ान?Image Credit : IStock05 / 07

कहां से कहां तक की उड़ान?

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस पक्षी ने अपनी उड़ान की शुरुआत अलास्का से की और खत्म तस्मानिया द्वीप पर की। बताते चलें कि अलास्का अमेरिका के उत्तर में स्थित है और तस्मानिया ऑस्ट्रेलिया के पास बसा एक द्वीप है।

इतनी दूर तक बस उड़ता रहा यह पक्षीImage Credit : IStock06 / 07

इतनी दूर तक बस उड़ता रहा यह पक्षी

इनों दोनों जगहों के बीच की कुल दूरी लगभग 13,560 किलोमीटर है और इस पक्षी ने बिना जमीन पर उतरे, बिना कहीं ठहरे, बिना कुछ खाए-पीए 11 दिन और 1 घंटा उड़कर इस दूरी को तय की है।

पूरी उड़ान प्रशांत महासागर के ऊपर हुईImage Credit : IStock07 / 07

पूरी उड़ान प्रशांत महासागर के ऊपर हुई

पक्षी की यह पूरी उड़ान प्रशांत महासागर के ऊपर से हुई। इस बीच में न कोई द्वीप था और न ही कोई ऐसी जगह जहां यह रुककर खा-पी सके। न खाना, न पानी, न आराम बस लगातार पंख फड़फड़ाते हुए यह पक्षी दिन-रात उड़ता रहा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!