वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: 2 साल से जिसे कर रहा था डेट, उससे निकला ऐसा कनेक्शन, पल भर में बदल गए जज्बात

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 18, 2024, 01:10 PM IST

कई बार कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे सुनकर इंसान खुद को संभाल ही नहीं पाता है। ब्रिटेन के एक 24 साल के लड़के के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जिसके बाद उसे 440 वोल्ट का झटका लगा।

Image

2 साल से अपनी ही बहन को कर हा था डेट (प्रतीकारात्मक चित्र - iStock)

KEY HIGHLIGHTS
  • बहन को ही कर रहा था डेट
  • 2 साल बाद हुआ खुलासा
  • कहानी जान आपके भी उड़ जाएंगे होश

Ajab Gajab News: ऑनलाइन डेटिंग में कब किसके साथ कौन सा खेल हो जाए, इसकी कोई गारंटी नहीं है। ऐसे काफी केस सामने आ चुके हैं, जिसमें लोगों को धोखा मिला है और कुछ तो ऐसे भी हैं, जो इस सदमे को बर्दाश्त ही नहीं कर पाए। कुछ ऐसा ही एक केस इस बार भी देखने को मिला है, जिसे सुनकर आपके ताज्जुब होगा। लेकिन ये केस बाकी मामलों से बिल्कुल अलग है, जिसे सुनकर किसी की भी हवा टाइट हो सकती है।

दरअसल, ब्रिटेन के रहने वाले एक 24 साल के लड़के ने रेडिट पर अपनी पूरी कहानी शेयर की है। उसने बताया है कि उसकी सगी बहन को वह पिछले 2 साल से डेट कर रहा था, लेकिन जब उसे सच्चाई का पता चला तब उसके पैरों के नीचे से जमीन खिंसक गई। शेयर किए गए जानकारी के मुताबिक, युवक ट्विटर पर एक ग्रुप से जुड़ा। जहां उसे 23 साल की बेला से प्यार हो गया। लेकिन जब युवक ने अपने माता-पिता के साथ नियाग्रा फॉल्स जाने का फैसला लिया, तब उसे सच्चाई मालूम चली।

2 साल से अपनी ही बहन को कर हा था डेट

इस दौरान बेला भी छुट्टियां बिताने के लिए नियाग्रा गई थी, जहां युवक ने उसकी लोकेशन और तस्वीर देखकर शॉक्ड रह गया। क्योंकि जिस जगह वह बैठा था, उसकी बहन उसे बॉयफ्रेंड समझकर उसी जगह की तस्वीरें उसके साथ शेयर कर रही थी। ऐसे में सब सारी बात सामने आई तो उसके होश उड़ गए। रेडिट पर ये जानकारी शेयर की गई है, जो इंटरनेशनल मीडिया में काफी चर्चा का विषय बना है। ऐसे में ऑनलाइन डेटिंग करने से पहले जरूर ध्यान देना चाहिए कि हम जिसे डेट कर रहे हैं, आखिरकार वह कौन है?

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article