वायरल न्यूज़

VIDEO: नन्ही बच्ची ने DSP मैडम से पूछ लिया ऐसा सवाल, जवाब नहीं दे पाईं अधिकारी, बोलीं- अगली बार पढ़कर आऊंगी

Viral Video: धनतेरस के मौके पर पुलिस गश्त के दौरान महिला पुलिस अधिकारी और एक बच्ची के बीच मजेदार बातचीत हुई। बच्ची ने ऑन-द-स्पॉट पौराणिक सवाल दाग दिया। सवाल सुनकर महिला पुलिस अधिकारी मुस्कुरा दीं और बिना किसी झिझक के बेहद सादगी और ईमानदारी से जवाब दिया कि मैं पढ़कर आऊंगी ठीक है, नेक्स्ट टाइम।

Image

बच्ची ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @aghvendrYdv)

Viral Video: त्यौहारों के सीजन में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैदी से सड़कों पर गश्त करता है। धनतेरस और दिवाली की शाम मुजफ्फरनगर की सड़कों पर भी कुछ ऐसा ही नजारा था, जब नगर क्षेत्राधिकारी (CO) ऋषिका सिंह पुलिस बल के साथ गश्त पर निकली हुई थीं। लेकिन, इस गश्त के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसने न सिर्फ पुलिस अधिकारियों के चेहरों पर मुस्कान ला दी, बल्कि सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, मार्केट में गश्त कर रहीं CO ऋषिका सिंह से एक छोटी बच्ची आकर मिलती है। हाथ में रिकॉर्डिंग सेटअप और चेहरे पर बेबाक मुस्कान लिए बच्ची ने अधिकारी को बड़े ही प्यार से 'हैप्पी दिवाली' विश किया। जब CO मैम ने उसका नाम पूछा, तो बच्ची ने अपना नाम 'अनोखी' बताया और जानकारी दी कि वह यूट्यूब के लिए वीडियो बनाती है। छोटी बच्ची के इस आत्मविश्वास को देखकर अधिकारी भी खुश हो गईं और उससे बेहद प्यार से बात करने लगीं। बातचीत के दौरान छोटी नन्ही ब्लॉगर अनोखी ने अचानक रिपोर्टर स्टाइल में कहा, "तो क्या, मैं एक सवाल पूछ लूं? CO ऋषिका सिंह ने जैसे ही सहमति दी, बच्ची ने बिना देर किए 'ऑन द स्पॉट' एक पौराणिक और जनरल नॉलेज का प्रश्न दाग दिया- मैम, नरकासुर का वध किसने किया था? अचानक आए इस टिपिकल और पौराणिक इतिहास से जुड़े सवाल को सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान और मुस्कुराने लगे। अक्सर लोग इस तरह के अचानक पूछे गए सवालों पर हिचकिचा जाते हैं या बात टालने की कोशिश करते हैं, लेकिन CO ऋषिका सिंह ने जिस सादगी और सहजता से स्थिति को संभाला, उसने सबका दिल जीत लिया। उन्होंने हंसते हुए कहा कि मैं पढ़ के आऊंगी ठीक है, नेक्स्ट टाइम! थैंक यू। अधिकारी के इस क्यूट और ईमानदार जवाब ने यह साबित कर दिया कि अपनी बात को सादगी से स्वीकार करना ही एक सच्चे और संवेदनशील प्रशासनिक अधिकारी की पहचान होती है। देखें वीडियो...

दिल जीतने वाला नजारा

अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को RaghvendrYdv नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं और बच्ची की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस का यह मानवीय और दोस्ताना चेहरा जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश देता है।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article