Ajab Gajab: दुनिया का हर व्यापारी और दुकानदार सुबह उठकर भगवान से बस एक ही दुआ मांगता है—"हे प्रभु, आज बोहनी अच्छी हो, ग्राहक खिंचे चले आएं। लेकिन, क्या आपने कभी किसी ऐसे दुकानदार के बारे में सुना है जो मंदिर में सिर पटककर यह दुआ मांगे कि उसकी दुकान पर ग्राहक कदम ही न रखें?सुनने में यह बात आपको भले ही किसी कॉमेडी फिल्म का सीन लगे, लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक ऐसी ही हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। आलम ये है कि इस मामले की हर तरफ चर्चा हो रही है।
दरअसल, प्रयागराज के राजापुर इलाके में रहने वाले घनश्याम बाबा की एक सीधी-सादी किराना दुकान है। हाल ही में उन्होंने अपनी दुकान के बाहर एक ऐसा फ्लेक्स बोर्ड टांग दिया, जिसे पढ़कर राह चलते लोग ठिठक कर रुकने लगे। बोर्ड पर साफ-सुथरे अक्षरों में लिखा था कि इस दुकान पर औरतों का आना मना है, और हे भगवान! कम से कम ग्राहक भेजना। जैसे ही इस दुकान और बोर्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई, यह देखते ही देखते वायरल हो गई। लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे। किसी ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया, तो किसी ने सोचा कि शायद बाबा का दिमाग फिर गया है। लेकिन जब लोग सच्चाई जानने घनश्याम बाबा के पास पहुंचे, तो जो कड़वी हकीकत सामने आई, उसने सबको सन्न कर दिया। देख पोस्ट...
सोशल मीडिया पर छाया अनोखा मामला
जब घनश्याम बाबा से इस अजीबो-गरीब फरमान के पीछे का कारण पूछा गया, तो उनका दर्द छलक पड़ा। उन्होंने बताया कि यह कोई पब्लिसिटी पाने का तरीका नहीं, बल्कि उनकी चरम लाचारी है। बाबा के मुताबिक, रोज शाम ढलते ही उनकी दुकान के आसपास आवारा किस्म के शराबियों और पियक्कड़ों का जमावड़ा लग जाता है। नशे में धुत ये हुड़दंगी वहां से गुजरने वाली महिलाओं और दुकान पर सामान लेने आने वाली बहन-बेटियों पर भद्दी फब्तियां कसते थे और बदतमीजी करते थे। रोज-रोज के इस तमाशे और मोहल्ले के खराब होते माहौल से बाबा मानसिक रूप से बुरी तरह टूट चुके थे। आखिरकार उन्होंने तय किया कि 'न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी'। उन्होंने सोचा कि जब महिलाएं सामान खरीदने आएंगी ही नहीं, तो ये शराबी भी दुकान के बाहर मजमा नहीं लगाएंगे। अपनी रोजी-रोटी और कमाई को दांव पर लगाकर घनश्याम बाबा ने औरतों के आने पर ही पाबंदी लगा दी। इस घटना के सामने आते ही इंटरनेट पर एक नई बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया यूजर्स अब दो धड़ों में बंट गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि एक तबका घनश्याम बाबा के इस फैसले को जायज ठहरा रहा है। लोगों का कहना है कि बाबा ने अपनी दुकानदारी और मुनाफे की परवाह किए बिना मोहल्ले की महिलाओं की इज्जत और सुरक्षा को प्राथमिकता दी, जो तारीफ के काबिल है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि एक बड़ा वर्ग इस बात से सख्त नाराज है। तो इस मामले पर आपकी क्या राय है जरूर बताए।
