फिल्म 'सैयारा' की रिलीज के बाद से अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की जोड़ी लगातार चर्चा में है। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीता, लेकिन अब पर्दे के बाहर भी उनकी नजदीकियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं। इस बार दिवाली के मौके पर अनीत को अहान के परिवार के साथ देखकर एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ramayana: दादा साहेब फाल्के ने बनाई थी पहली रामायण फिल्म, राम और सीता बने थे एक ही एक्टर)
फिर शूरू हुई डेटिंग की चर्चा
दरअसल, अहान की मां डीन पांडे ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनीत के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में दोनों साथ सेल्फी लेते नजर आए। इस दौरान अनीत ने ट्रेडिशनल कपड़े पहने हुए थे और उनके सिर पर दुपट्टा था। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा था कि यह दिवाली पूजा के तुरंत बाद की है। एक दूसरी फोटो में अनीत, डीन और परिवार के दूसरे सदस्य रंगोली के सामने खड़े दिखाई दिए। डीन ने दिवाली की कई और तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें चंकी पांडे, भावना पांडे और अनन्या पांडे भी नजर आए। यह पहली बार नहीं है जब अनीत अहान के परिवार के किसी खास मौके का हिस्सा बनी हों। वह अहान की बहन अलाना पांडे के बेबी शावर में भी शामिल हुई थीं। इसके अलावा, अनीत ने अपना 24वां जन्मदिन भी अहान और डीन के साथ एक खास पार्टी में मनाया था। उस पार्टी की तस्वीरों में अहान अनीत को गले लगाते दिखे थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर खूब बातें हुई थीं।

अनीत पड्डा की तस्वीर
'सैयारा' की बड़ी सफलता के बाद फैंस इस जोड़ी को असल जिंदगी में भी साथ देखना चाहते हैं। हालांकि, दोनों खुद को अच्छा दोस्त बताते आए हैं। खास बात यह है कि अहान और अनीत जल्द ही मोहित सूरी की अगली फिल्म में फिर साथ नजर आएंगे। काम की बात करें तो अनीत 'शक्ति शालिनी' में दिखाई देंगी। आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी दुनिया का हिस्सा है। इसमें विशाल जेठवा भी अहम भूमिका में हैं।
