स्पोर्ट्स

Youth Olympics: शौर्या अंबुरे ने रचा इतिहास, यूथ ओलंपिक की 100 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य

भारत की 17 वर्षीय धाविका शौर्या अंबुरे ने सेनेगल की राजधानी डकार में आयोजित युवा ओलंपिक में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

Image

शौर्या अंबुरे (@khadseraksha X)

डकार (सेनेगल): भारत की उभरती हुई धाविका शौर्या अंबुरे ने युवा ओलंपिक में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। महाराष्ट्र की 17 वर्षीय शौर्या ने रविवार को यहां 13.59 सेकंड का समय निकालकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। शौर्या इन खेलों में एथलेटिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं।

एक दिन में दो बार किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

चीन की झांग केयी ने 13.17 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि फ्रांस की अन्ना पीटर्स ने 13.57 सेकंड के समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया। शौर्या ने एक ही दिन में दो बार अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सुधारा। उन्होंने सेमीफाइनल में 13.77 सेकंड का समय निकालकर अपना पिछला रिकॉर्ड बेहतर किया था। इसके बाद फाइनल में 13.59 सेकंड का समय निकालने में सफल रहीं। शौर्या पिछले 18 महीनों में एशियाई अंडर-18 चैंपियनशिप, एशियाई युवा खेलों और युवा ओलंपिक में पदक जीतने में सफल रही हैं।

(डेवलपिंग स्टोरी)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article