वायरल न्यूज़

Viral Video: भैंसे का शिकार करना चाहती थी शेरनियां, अचानक हुआ ऐसा खेल देख सहम जाएंगे आप

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 23, 2022, 11:19 AM IST

Lioness Buffalo Video: कुछ शेरनियां एक भैंसे का शिकार करना चाहती थीं। शेरनियों ने भैंसे को बुरी तरह दबोच रखा था। लेकिन, अचानक ऐसा खेल हुआ जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो गया।

Image

दिल दहलाने वाला मंजर, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शेरनियों के बीच फंसा भैंसा
  • भैंसे का शिकार करना चाहती थी शेरनियां
  • दूसरे भैंसे का भौकाल देख भाग खड़ी हुई शेरनियां

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना जानवरों के एक से एक मजेदार वीडियो (Shocking Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो (Viral Video) को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Lioness Buffalo Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में शेरनियों का झुंड भैंसे का शिकार करना चाहती थी। लेकिन, अचानक पूरी बाजी पलट गई और फिर जो हुआ उस देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

शेर और शेरनी का नाम सुनते ही दूसरे जानवरों के पसीने छूट जाते हैं। कई जानवरों तो इन्हें देखते ही भाग खड़े होते हैं। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं अगर शेर और शेरनी किसी पर हमला कर दे तो उसकी क्या हालत होगी? लेकिन, इस वायरल वीडियो में शेरनियों ने ऐसा धमाल मचाया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए। वीडियो में आप देख सकते हैं शेरनियों का झुंड एक भैंसे का शिकार करना चाहती है। शेरनियों ने बुरी तरह भैंसे को दबोच रखा है। नजारा देखकर ऐसा लगता है भैंसे का बचना मुश्किल है। अचानक पूरी बाजी पलट जाती है और एक दूसरे भैंसे की धांसू एंट्री होती है और फिर क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

दिल दहलाने वाला नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए सहम गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'naturewildside' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 16 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो देखकर कई लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। तो किसी का कहना है कि काफी खतरनाक नजारा था भाई। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article