वायरल न्यूज़

बस की खिड़की पर ऐसे कूदा तेंदुआ, कुछ ही सेकंड में बदल गया नजारा, वायरल वीडियो देख कांप उठेंगे!

सोशल मीडिया पर इस समय एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सफारी बस की खिड़की पर अचानक एक तेंदुआ झपट्टा मारता हुआ दिखाई देता है। घटना का यह वीडियो एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कर्नाटक के बनरघट्टा जैविक उद्यान का बताया जा रहा है।

Image

बस की खिड़की पर कूदा तेंदुआ, फिर महिला को किया घायल (फोटो: X/@kaankit)

सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जहां पर तरह-तरह के वीडियो हर दिन वायरल होते रहते हैं। इस समय यहां पर तेंदुआ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आप देखेंगे कि एक बस सड़क पर खड़ी है। जिसके बाहर एक तेंदुआ बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। तभी तेंदुआ खिड़की पर अचानक से झपट्टा मारता है और अपने पंजे से एक महिला के हाथ पर हमला कर उसे घायल कर देता है। इंटरनेट पर इस 11 सेकंड के वायरल वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। इस बस में शीशे के पास जाली लगा हुआ था। जरा सोचिए अगर ऐसा नहीं होता तो कुछ ज्यादा ही नुकसान हो सकता था। यह वायरल वीडियो कर्नाटक के बनरघट्टा जैविक उद्यान का बताया जा रहा है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर @kaankit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करने के बाद पोस्ट में लिखा है कि 'वीडियो कर्नाटक के बनरघट्टा जैविक उद्यान का है। पर्यटकों को घुमा रही बस की खिड़की पर एक तेंदुआ अचानक छलांग लगाता है और अपने पंजे से एक महिला के हाथ पर वार कर उसे घायल कर देता है।'

यूजर्स ने वीडियो देख दिया अपना रिएक्शन

इंटरनेट पर यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद लिखा : "महिला, जिसकी पहचान चेन्नई की 56 वर्षीय वहिदा बानू के रूप में हुई है, के हाथ में मामूली चोटें आईं और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बताया गया है कि घटना के समय उन्होंने अपना हाथ बस की जालीदार खिड़की से बाहर निकाला हुआ था।", दूसरे ने लिखा: "इंसान को लगता है , धरती का मालिक हम है। कभी उस तेंदुआ का दर्द भी महसूस कीजिए।", तीसरे यूजर ने लिखा: "बस सफारी भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। चिंता की बात है", चौथे ने लिखा: "ये बहुत खतरनाक है ,पर्यटकों को सतर्क हो के रहना चाहिए।" इस वीडियो को अब तक 64 हजार से ज्यादा बार देखा गया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article