वायरल न्यूज़

मालिक को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया पालतू डॉगी, हैरान कर देगा ये वीडियो

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Jul 8, 2025, 11:35 AM IST

Viral Video Today: तेंदुआ अचानक घर में दाखिल हुआ, मगर तभी पालतू कुत्ता उस पर झपट पड़ा। डॉगी लगातार भौंककर उसे डराता रहा। कुत्ते के लगातार भौंकने और आक्रामक रुख से तेंदुआ भी घबरा गया और पीछे हट गया।

Image

हमलावर तेंदुए को देखकर डॉगी तुरंत आक्रामक हो गया और उसे भगाकर ही दम लिया। (Photo/TNNB)

Viral Video Today: उत्तर प्रदेश में बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक घर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक तेंदुआ घर के भीतर घुस आया। लेकिन घर के पालतू कुत्ते ने अपनी जान की परवाह किए बिना बहादुरी दिखाई और तेंदुए को भगा दिया। जैसे ही तेंदुआ घर में दाखिल हुआ पालतू कुत्ता उस पर झपट पड़ा और लगातार भौंककर उसे डराता रहा। कुत्ते के लगातार भौंकने और आक्रामक रुख से तेंदुआ भी घबरा गया और पीछे हट गया। इस दौरान घर के लोग सुरक्षित रहे। बताया जा रहा है कि कुत्ते की वजह से ही तेंदुए को घर से भागना पड़ा और एक बड़ा हादसा टल गया।

कुत्ते की बहादुरी से बची मालिक की जान

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह कुत्ता तेंदुए के सामने डटा रहा और तेंदुआ गुर्राने के बावजूद पीछे हटता रहा। सबसे हैरानी की बात यह रही कि घटना के दौरान ही किसी ने साहस जुटाकर इस पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ पास के जंगल से भटककर आबादी क्षेत्र में आ गया था।

यहां देखें वीडियो

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह पालतू कुत्ते ने जान की परवाह किए बिना तेंदुए को टक्कर दी, वह वाकई काबिले तारीफ है। यह घटना इस कहावत को एक बार फिर साबित करती है कि अपने घर में कुत्ता भी शेर ही होता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article