क्रिकेट

अभिषेक शर्मा बने T20I इतिहास के सबसे तेज दो हजारी, तोड़ा सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत के आतिशी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव का सबसे तेज गति से 2 हजार रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Image

अभिषेक शर्मा (फोटो क्रेडिट AI Generated/News Room Verified)

इंदौर: भारत के आतिशी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। रांची में भारतीय सरजमीं पर अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक हजार रन के आंकड़े को पार करने के बाद उन्होंने टी20आई करियर में 2 हजार रन भी पूरे कर लिए। उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 33 रन की दरकार थी। अपनी पारी में 15 में 38 बनाते ही 2 हजार रन पूरे कर लिए।

सबसे तेज 2 हजारी, तोड़ा सूर्या का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज गति से 2 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। टी20आई में 2 हजार रन पूरे करने के लिए अभिषेक ने 1024 गेंद का सामना किया। इस मामले में उन्होंने सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। सूर्या को 2 हजार रन पूरे करने के लिए 1164 गेंद खेलनी पड़ी थी। वहीं दूसरे पायदान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच ने 1283 गेंद में दो हजार टी20आई रन पूरे किए थे।

पारी के मामले में रह गए विराट और बाबर से पीछे

अभिषेक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में 65वें मैच की 64वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे कम पारी में 2 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह के नाम दर्ज है। उन्होंने 45 पारी में 2 हजार रन के आंकड़े को पार किया था। फुल मेंबर नेशन के खिलाड़ियों में सबसे कम पारी में 2 हजारी बनने का रिकॉर्ड साझा रूप से पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के नाम दर्ज है। दोनों ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में अपनी 52 पारी में 2 हजार रन पूरे किए थे। सूची में तीसरे स्थान पर साझा रूप से विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव हैं। दोनों को सबसे छोटे फॉर्मेट में दो हजारी बनने के लिए 56-56 पारी खेलनी पड़ी थी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article