वायरल न्यूज़

Viral Video: टॉय ट्रक पर निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, नन्हे भक्तों की मासूमियत देख लोगों ने खूब लुटाया प्यार

खिलौने के ट्रक से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकालते बच्चों का प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। नन्हे भक्तों की मासूमियत, आस्था और शानदार क्रिएटिविटी ने लोगों का दिल जीत लिया।

Image

बच्चों की जगन्नाथ रथ यात्रा का वायरल वीडियो (X/@The_ArtiMishra2)

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा हिंदू धर्म के सबसे बड़े और पवित्र त्योहारों में से एक मानी जाती है। हर साल ओडिशा के पुरी में निकलने वाली इस भव्य यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस साल भी देशभर में रथ यात्रा की धूम है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

खिलौने वाली ट्रक से निकाली भगवान जगन्नाथ की सबसे प्यारी रथ यात्रा

वायरल वीडियो (Viral Video) में कुछ छोटे-छोटे बच्चे अपने मोहल्ले में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकालते नजर आते हैं। खास बात यह है कि उन्होंने किसी बड़े रथ का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि अपने खिलौने वाले ट्रक को ही भगवान का रथ बना दिया। बच्चों की यह छोटी-सी कोशिश अब इंटरनेट पर लोगों का खूब प्यार बटोर रही है। बच्चों ने अपने टॉय ट्रक को रंग-बिरंगे कागज, फूलों और सजावटी सामान से बहुत सुंदर तरीके से सजाया। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से भगवान जगन्नाथ की छोटी-सी मूर्ति तैयार की और उसे ट्रक पर विराजमान किया। उनकी मेहनत और श्रद्धा देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

खेल-खेल में बच्चों ने दिखाई गजब की भक्ति

वीडियो (Video) में कुछ बच्चे भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रूप में तैयार दिखाई देते हैं। वहीं दूसरे बच्चे भक्त बनकर रस्सी से उस छोटे से रथ को खींचते हैं। सभी बच्चे खुशी-खुशी जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह के साथ रथ यात्रा निकालते नजर आते हैं। उनका यह अंदाज लोगों को पुरी की प्रसिद्ध रथ यात्रा की याद दिला रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने आज तक इतनी प्यारी रथ यात्रा नहीं देखी। वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि जब बच्चे अपनी संस्कृति और परंपराओं को इतने उत्साह के साथ अपनाते हैं, तो यह हमारी विरासत के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article