सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर हर दिन अलग-अलग चीजें देखने को मिलती है। आप भी तो सोशल मीडिया का आए दिन इस्तेमाल करते होंगे और आप ये भी देखते होंगे कि एक दिन में जितनी रील्स सोशल मीडिया पर डाली जाती है, उतनी तो हम देख भी नहीं पाते हैं। सुबह से लेकर शाम तक कई सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते रहते हैं और उसमें से कुछ ऐसे होते हैं जो जमकर वायरल होते हैं। इस समय ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है।
एक दिन की कमाई जान आप भी होंगे हैरान
वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स खाटू श्याम मंदिर जाता है। वहां पर वह मंदिर के बाहर नकली भिखारी बनता है और लोगों से भीख मांगने लगता है। उसकी एक दिन की कमाई जानकर आपकी भी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। वीडियो में आप देखेंगे शख्स कह रहा होता है कि वो आज देखेगा कि मंदिर के बाहर भीख मांगकर कितने पैसे मिलते हैं। इसके बाद उसका एक दोस्त उसके कपड़े को फाड़ता है ताकि लोग उसे भिखारी समझ सकें। इसके बाद वो एक कटोरा लेकर लोगों के पास जाकर भीख मांगने लगता है।
अब तक हजारों लोगों ने देखी वीडियो
इस वीडियो में लोग भी उसे भीख देते हुए भी नजर आते हैं। एक तो ऐसा बंदा होता है जो भीख में 500 रुपये दे देता है। कुछ देर बाद वो एक बोरा बिछाकर बैठ जाता है। वीडियो के अंत में जब वो टोटल पैसे गिनता है। जिसके बाद वो बोलता है कि उसे एक दिन में 4,500 रुपए मिले। इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @introvert_hu_ji नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे हजारों लोगों ने देखा है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'आने वाले समय में कुछ ऐसा करता दिख जाऊं तो हैरान मत होना।' वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट्स करते हैं।
